Trending

BCCI के मैच रेफरी पर रेप का केस, कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर दिया घटना को अंजाम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Aug 2021, 12:00 AM

गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट ऑफ कंट्रोल बोर्ड के मैच रेफरी वरुण कुमार के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रणजी खेलने के बाद रेफरी बने इस खिलाड़ी का बीसीसीआई से पुराना नाता रहा है। 

अब उनके खिलाफ ऐसा मामला सामने आने के बाद सनसनी मची हुई है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक बच्चे को बेहतर भविष्य के सपने दिखाए और उसकी मां के साथ बलात्कार किया। अब महिला ने वरुण के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद से ही वरुण फरार बताए जा रहे हैं।

दिल्ली के लिए खेल चुके हैं मैच

वरुण कुमार दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। वह काफी लंबे समय तक डीडीसीए के सिलेक्टर भी रहे हैं। उनपर आरोप है कि साल 2012-13 में जब डीडीसीए की अंडर-14 सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन थे तब से एक खिलाड़ी की मां से उनकी पहचान थी और अब उसी महिला ने इंदिरापुरम में इनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

इंदिरापुरम के एटीएस सोसायटी में रहने वाले दिल्ली के पूर्व प्लेयर वरुण कुमार (38) मौजूदा समय में बीसीसीआई के मैच रेफरी भी है। साथ ही वह बीएसएनएल में बतौर सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर तैनात है। वह दिल्ली के लिए 21 रणजी मैच खेल चुके हैं।

कोल्ड-ड्रिंक्स पिलाकर किया बेहोश

पीड़ित महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह गाजियाबाद में रहती हैं। उनका बेटा क्रिकेट खेलता है। 3 अगस्त को वह अपने बेटे की फाइल देने के लिए एटीएस सोसायटी गई। जहां वरुण कुमार ने उन्हें अपने घर बुलाया। वरुण पर आरोप है कि जब महिला उनके घर गई तो उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई। उसके बाद वरुण ने उसके साथ गलत काम किया। 

पुलिस को दिए शिकायत में महिला ने कहा है कि जब उसे होश आया तो उसके कपड़े गंदे और अस्त-व्यस्त थे। जिसे देखकर वह रोने लगी। तब आरोपी वरुण ने कहा कि आपकी तबीयत ठीक नहीं है, आपको जाना चाहिए। खबरों की मानें तो वरुण कुमार ने महिला को धमकी भी दी। वहां से आने के बाद अब महिला ने वरुण कुमार के खिलाफ रेप और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार बताए जा रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds