Trending

10 साल बाद बहन से हैवानियत करने वाले से बदला लेने वाले भाई का सच आया सामने, वीडियो में दिख रहा युवक निकला अपराधी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 13 Sep 2024, 12:00 AM

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक भाई ने 10 साल बाद अपनी बहन के बलात्कारी से बदला लिया और उसे मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किए जाने का एक विडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विडिओ में युवक के चेहरे पर विजयी भाव था। वह कैमरे के सामने खुशी से हाथ हिला रहा था। अभी तक खबर चल रही थी कि वीडियो में दिख रहा लड़का पंजाब के कपूरथला का लवप्रीत सिंह है, लेकिन अब जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी कुछ और ही है। दरअसल आजतक ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया जिसमें बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। आइए आपको वायरल वीडियो से जुड़ी आजतक की रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।

और पढ़ें: Chitrakoot: दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी क्यों नहीं, चित्रकूट पुलिस पर उठे सवाल

पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लड़के अलग-अलग 

युवक की गिरफ़्तारी का वीडियो फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे हैं। इनके साथ कैप्शन लिखा जा रहा है, लवप्रीत की बहन के साथ बलात्कार हुआ था, बलात्कारी ओमकार जमानत लेकर बाहर आ गया। लवप्रीत ने बहन के साथ हुए दुष्कर्म का प्रतिशोध लिया ओमकार का गला काट कर उसकी हत्या कर दी। और पुलिस को सरेंडर कर दिया। क्या लवप्रीत का भविष्य देखते हुए जमानत मिलनी चाहिए?”

नवभारत टाइम्स ने भी इसी स्टोरी के साथ वायरल वीडियो में दिख रहे लड़के की फोटो छापी है। लेकिन आजतक फैक्ट चेक में पाया गया कि न तो लड़के का नाम लवप्रीत है और न ही उसका बहन के बलात्कारी की हत्या की घटना से कोई लेना-देना है। हालांकि, यह सच है कि हाल ही में पंजाब में ऐसी घटना हुई है।

Fact Check this boy didn't take revenge rapist
Source: google

इस तरह आई सच्चाई सामने

साचाई सामने तब आई जब 3 सितंबर को छपी ‘दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के कपूरथला शहर में बीते 28 अगस्त को एक ऐसी घटना हुई थी। वहां पुलिस ने लवप्रीत सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था जिसने अपनी बहन से बलात्कार के आरोपी विशनपुर जट्टा निवासी ओंकार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी. ओमकार सिंह के खिलाफ साल 2015 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी ओंकार सिंह को 10 साल की सजा भी हुई थी। हालांकि, कोरोना काल में सजा पूरी होने के बाद ओंकार सिंह को रिहा कर दिया गया था।

सदमे के चलते हो गई थी पिता की मौत

ओंकार ने जिस जिस बच्ची के साथ रेप किया था उसकी मौत हो गई थी। इस सदमे ने पीड़ित बच्ची के पिता की भी जान ले ली। इस घटना ने लड़की के भाई के अंदर आक्रोश पैदा कर दिया था, जो उस समय सिर्फ़ दस साल का था। इसके बाद सालों तक लवप्रीत सिंह अपनी बहन और पिता की मौत का बदला लेने के लिए मौके का इंतजार करता रहा। इसी रंजिश के चलते 28 अगस्त की रात को लवप्रीत सिंह ने अपने एक साथी आकाशदीप के साथ मिलकर मौके का फायदा उठाकर ओंकार सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस मामले में छपी सभी खबरों में आरोपी लवप्रीत सिंह का चेहरा ढका हुआ है।

Lovepreet Singh
Source: Google

ये है वायरल वीडियो वाले लड़के का सच

आजतक की रिपोर्ट में महत्वपूर्ण फ़्रेमों पर रिवर्स सर्च करने के बाद एक इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पाया। 10 अप्रैल को इसे यहां अपलोड किया गया था। चूँकि यह युवक नाबालिग है, इसलिए हम इस रिपोर्ट में उसका नाम नहीं लेंगे। वहीं, यह वीडियो पंजाबी बलात्कार के आरोपी की हत्या से कुछ महीने पहले ऑनलाइन पोस्ट किया गया था, इसलिए यह स्पष्ट है कि इस युवक का इससे कोई लेना-देना नहीं था।

Fact Check this boy didn't take revenge rapist
Source: Google

वीडियो में दिख रहा लड़का एक कंटेंट क्रिएटर है। वह गिरफ़्तार होने के लिए अक्सर छोटे-मोटे अपराध करता रहता है। इसके अलावा, उसके साथी पुलिस द्वारा उसे गिरफ़्तार किए जाने की फुटेज रिकॉर्ड करते हैं। जांच में पता चला इन लड़कों का एक समूह लगातार इस तरह की हरकतें करता रहता है। सोशल मीडिया पर उनका लक्ष्य वायरल होना है।

और पढ़ें: UP Crime: प्रयागराज में मशहूर कोचिंग संचालक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, योगी की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds