वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनके शरीर में खामियां है लेकिन लोगों को जरा भी नहीं है हिंट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 14 Feb 2021, 12:00 AM

हमारे दिमाग में बॉलीवुड सेलेब्स की एक अलग ही छवि बनी होती है. जब भी हम किसी सेलेब्स की बात करते हैं या उनके बारे में किसी से बात करते हुए सुनते हैं तो उनकी परफेक्ट बॉडी और सुंदर चेहरों की छवि दिमाग में घूमती है. लेकिन असली रियलटी हमारी इन कल्पनाओं से काफी परे है. आज के समय में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके अंदर कोई न कोई कमियां हैं. कुछ उन्हें समाज में खुलकर बताते हैं, कुछ उसे छुपाते हैं और कुछ इसे मॉडिफाई करा लेते हैं. लेकिन क्या आप ऐसे सेलेब्स को जानते हैं कि जिनके अंदर ऐसी खामियां लेकिन इसका वे आपको जरा सा भी हिंट नहीं होने देते.

ऋतिक रोशन

वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनके शरीर में खामियां है लेकिन लोगों को जरा भी नहीं है हिंट — Nedrick News

बॉलीवुड में ऋतिक रोशन को सबसे हैंडसम एक्टर में से एक कहा जाता है. उनके डांस मूव्स और ख़ूबसूरती के देश में ही नहीं विदेश में भी चर्चे हैं. लेकिन कहते है कि जैसे चांद में धब्बा होता है वैसे हर इंसान की ख़ूबसूरती में कोई न कोई दाग जरूर होता है. ऐसे ही ऋतिक के साथ भी है. उनके हाथ में दो अंगूठे है, लेकिन अपनी इस खामी को ऋतिक छुपाते नहीं है. अक्सर उनकी फिल्मों में ऋतिक के ये दो अंगूठे दिखाई देते हैं.

इलियाना डिक्रूज

वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनके शरीर में खामियां है लेकिन लोगों को जरा भी नहीं है हिंट — Nedrick News

दरअसल काफी कम लोगों को ये बात पता है पर इलियाना एक बॉडी डिसमोर्फिक डिसऑर्डर के नाम की बीमारी से जूझ रही हैं. इस बीमारी की वजह से उनके कमर के नीचे का हिस्सा खुद ब खुद वजनदार होता चला गया. इलियाना इस समस्या से बचपन से जूझ रही है. पहले ये बीमारी उनके डिप्रेशन का कारण बन गई थी. लेकिन धीरे धीरे उन्होंने खुद में हिम्मत जुटाई और अब उन्होंने खुद को इसके साथ स्वीकार कर लिया है.

बिपाशा बासु

वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनके शरीर में खामियां है लेकिन लोगों को जरा भी नहीं है हिंट — Nedrick News

जब बिपाशा नई नई फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तो उनका वेट थोड़ा ज्यादा था. एक बार उनके वजन का मजाक किसी पत्रकार ने उड़ा दिया था, जिसके बाद से उन्होंने फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया. इसी चक्कर में वो अपना घुटना चोटिल कर बैठी. इसके बाद उन्हें पता चला था कि उनके घुटने किसी 65 साल की वृद्ध महिला तरह हो चुके हैं. उस दौरान से ही बिपाशा के घुटने में दर्द है.

राणा दग्गुबती

वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनके शरीर में खामियां है लेकिन लोगों को जरा भी नहीं है हिंट — Nedrick News

बाहुबली फेम एक्टर राणा को एक आंख से दिखाई नहीं देता है. इस बात का राज उन्होंने बाहुबली के प्रमोशन के दौरान हैरान कर देने वाला बताया था. दरअसल बचपन में एक बीमारी की वजह से उनकी आंख की रोशनी चली गई थी. लेकिन इतनी बड़ी खामी होने के बावजूद भी राणा ने कभी हार नहीं मानी.

सुधा चंद्रन

वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनके शरीर में खामियां है लेकिन लोगों को जरा भी नहीं है हिंट — Nedrick News

सुधा चंद्रन को एक ऐक्ट्रेस और डांसर कहा जाता है. उनकी एक टांग नहीं है वो प्रोस्थेटिक लेग से अपने सारे काम करती हैं. दरअसल उनके साथ एक दुर्घटना हो गई थी जिस वजह से उनकी एक नकली टांग लगायी थी. उन्होंने कई फिल्मों औऱ टीवी सीरियल्स में काम किया है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds