Trending

पहली शादी हुई फेल! तो एक से ज्यादा बार शादी के बंधन में बंधे ये बड़े बॉलीवुड सितारे…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 29 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Sep 2021, 12:00 AM

कौन कहता हैं कि जिंदगी दोबारा मौका नहीं देतीं… अगर हम कुछ बॉलीवुड सेलेब्स की मैरिड लाइफ को देखें, तो कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी पहली शादी भले ही सक्सेसफुल ना रही हो, लेकिन फिर उन्होंने खुद को दूसरा मौका भी दिया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक से ज्यादा बार प्यार में पड़े और शादी भी रचाई। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में…

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। सैफ की पहली शादी के बारे में तो हर किसी को मालूम है। करीना से पहले छोटे नवाब अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन परिवार के विवाद और age gape की वजह से ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। कई उलझनों के बाद सैफ और अमृता अलग हो गए। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने अपने करियर पर ध्यान दिया। इस दौरान ही शूटिंग के दौरान उनकी करीना से नजदीकियां बढ़ने लगी। पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद 2012 में दोनों एक दूजे के हो गए। 

आमिर खान

आमिर खान को भले ही बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट कहा जाता हो, लेकिन उनकी मैरिड लाइफ उतनी परफेक्ट नहीं रहती। आमिर खान की अब तक दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही नहीं टिकी। पहले आमिर को रीना दत्ता से प्यार में इतने पागल हो गए थे कि उन्होंने रीना को अपने खून से लेटर तक लिख डाला। लेकिन कुछ ही सालों के बाद ये दोनों अलग हो गए। रीना  के बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव ने एंट्री मारी। किरण के साथ आमिर ने 2005 में शादी रचाई थीं। उनका ये रिश्ता 15 सालों तक चला और अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। 

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा 

अपनी जीरो साइज फिगर के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जनता है। शिल्पा बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ 2009 में शादी के बंधन में बंधी। लेकिन शिल्पा उनके साथ रिलेशन में आई तो शादीशुदा थे। उनकी पहले ही शादी हो चुकी थी। एक तरफ जहां शिल्पा और राज का अफेयर चल रहा था। जब राज शिल्पा के साथ रिलेशन में थे तब राज की वाइफ प्रेग्नेंट थी। जैसे ही उनकी पत्नी की डिलीवरी हुई, तो राज ने उन्हें तलाक दे दिया था। फिर इसके बाद राज ने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत शिल्पा शेट्टी के साथ कीं। 

संजय दत्त 

संजय दत्त तीन बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले ऋचा शर्मा से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर का शिकार हो गई और 1996 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद संजय ने दूसरी बार शादी के बंधन में रिया पिल्लई के साथ बंधे। कहा जाता है कि संजय रिया से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनके साथ भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। जिसके कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद 7 फरवरी 2008 को संजय दत्त ने अपनी तीसरी शादी मान्यता के साथ रचाई। और अब ये दोनों कई सालों से साथ हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ को बहुत अच्छे से रह से बीता रहे हैं।

दीया मिर्जा

इस लिस्ट में एक नाम दीया मिर्जा का भी शामिल हैं। दीया भी खुद को लाइफ में दूसरा मौका दे चुकी हैं। कुछ महीनों पहले ही दीया मिर्जा, वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी। दीया ने पहली शादी साहिल संघा के साथ की थीं। जिनसे उनका साल 2019 में तलाक हो गया था। इसके बाद दीया ने वैभव फरवरी 2021 में ही वैभव रेखी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। दीया अपनी इस दूसरी शादी में काफी खुश नजर आती हैं। 

ये तो सिर्फ कुछ ही नाम हैं। बॉलीवुड में ऐसे सितारों की लिस्ट काफी लंबी है, जिन्होंने रियल लाइफ में एक से ज्यादा शादी की। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds