सपने में काला शिवलिंग आए नजर तो ये है शुभ संकेत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 22 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सपने में काला शिवलिंग देखना – अक्सर कई बार ऐसा होता हैं जब हमें सपने में कई सारी चीजें नजर आती है और इन चीजों के नजर आने के कई सारे मतलब होते हैं. कहा जाता है कि मनुष्य के जीवन में होने वाली घटना का संकेत कई बार हमें सपने के जरिए मिल जाता है. इसी तरह से सपने में काला शिवलिंग देखना एक बड़ा संकेत हैं. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि सपने में काला शिवलिंग देखने का क्या अर्थ है.

Also Read- बागेश्वर महाराज के प्रवचन: जब महाराज जी ने सुनाया हरिश्चंद्र और इंद्र से जुड़ा किस्सा. 

शिवलिंग देखने के ये हैं शुभ संदेश

सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ है कि आपको नौकरी या व्यवसाय से जुड़ा कोई शुभ संदेश मिलने वाला है. इस शुभ संदेश में जल्दी ही सफलता प्राप्त, रुके हुए कामों का बनना आदि है. वहीं अगर पढाई करने वाले छात्र शिवलिंग देखते हैं तो इसका मतलब है उन्होंने जो परिश्रम किया है उसमें उन्हें सफलता मिलने वाली है.  इसी के साथ कुंवारी कन्या अगर शिवलिंग देखे तो इसका मतलब है कि इस कन्या के विवाह संबंधी अड़चन खत्म होने वाली है या विवाह की कामना पूर्ण होने वाली है और इच्छा के अनुसार वर भी कन्या को प्राप्त होगा.

इसी के साथ व्यापारी को अगर सपने में काले शिवलिंग नजर आता है तो इसका मतलब है कि उसके व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होने वाली है और जल्दी ही उसे व्यापार में बड़ा लाभ होने वाला है. इसी के साथ अगर किसी अस्वस्थ व्यक्ति को सपने में काला शिवलिंग नजर आता है तो इसका मतलब है कि उसकी बीमारी का अब अंत होने वाला है और वो जल्द ही ठीक हो जायेगा.

सपने में काला शिवलिंग देखना – वहीं सपने में काला शिवलिंग देखने का एक और अर्थ है कहा जाता है कि काला शिवलिग देखने का मतलब है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आपके और आपके परिवार के ऊपर हैं और स्वयं भगवान शिव आपको अध्यात्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं साथ ही मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपको आर्थिक लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

शिवलिंग के साथ सर्प देखना भी है शुभ 

सपने में शिवलिंग और सर्प दोनों ही नजर आते हैं तो इन दोनों का नजर आना अत्यधिक शुभ है और किसी भी व्यक्ति को यह सपना आता है उसको अपने जीवन में हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है. वहीं सपने में शिवलिंग की पूजा करते हुए देखने का अर्थ है कि भगवान शिव आप से अत्यधिक प्रसन्न है और आपके किए गए कर्मों का उचित परिणाम आपको जल्द से जल्द देने वाले है.

Also Read- Vastu Tips: घर के मेन गेट पर बैठने की आदत परिवार को कर देती है कंगाल. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds