9 महीने बाद रिहा हुए बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, जानिए किस जुर्म में गये थे जेल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Dec 2023, 12:00 AM | Updated: 23 Dec 2023, 12:00 AM

9 महीने जेल में बंद रहने के बाद आखिरकार बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप बाहर आ गये हैं. दरअसल, पटना हाईकोर्ट (Patna highcourt) से सशर्त जमानत मिलने के बाद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (YouTuber Manish Kashyap) को रिहा कर दिया गया है. वहीं जेल से बाहर आने के बाद ही मनीष बिहार सरकार पर निशाना साधा है.

Also Read- कार के चक्कर में बंधक बनी बारात, साढ़े 17 लाख देने के बाद भी नहीं हुआ निकाह. 

जानिए क्या था मामला 

जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2023 को हथकड़ी पहने एक व्यक्ति की ट्रेन में यात्रा करते हुए वीडियो अपलोड की गई थी, इसी मामले में मनीष के खिलाफ FIR हुई थी. मनीष पर आरोप लगाया गया था कि सार्वजनिक भावनाओं को भड़काया है. इसके लिए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई. पुलिस ने आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और इस वजह से उन्हें 9 महीने जेल में रहना पड़ा.

वहीँ मनीष कश्यप पर कानूनी कारवाई तब हुई जब तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक वीडियो सामने आया था. आरोप लगाया गया था कि ये वीडियो मनीष ने फर्जी तरीके से अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया है. मनीष कश्यप के वीडियो को तमिलनाडु पुलिस ने गलत बताते हुए केस दर्ज किया था और उनके ल्हिलाफ़ एक्शन लिया. तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की थी और उनकी संपति कुर्की करने का नोटिस दिया. वहीं इसके बाद मनीष ने सरेंडर कर दिया.

बिहार की जेल में बंद थे मनीष 

मनीष ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. उस समय तमिलनाडु सरकार ने एनएसए हटाए जाने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दलीलें दी थीं. हालांकि, मनीष को राहत मिल गई थी. वहीं मनीष के खिलाफ बिहार के बेतिया जिले में 7 मामले दर्ज किए गए थे.

तमिलनाडु में मनीष के खिलाफ 6 मामले दर्ज हुए थे. सिविल कोर्ट के फैसले के बाद मनीष को तमिलनाडु जेल में नहीं जाना पड़ा. मनीष को पटना की ही जेल में रखा गया. यहां कई मामलों में उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी और अब 9 महीने के बाद वो जेल से बाहर आ गये हैं.

मनीष ने समर्थकों से लगाई ये गुहार

वहीँ पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद मनीष के समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल था. इस दौरान जब वो कोर्ट से बाहर आए तो रोते हुए नजर आए. तब उनके समर्थकों ने एक साथ  ‘रोना नहीं, रोना नहीं’ की गुहार लगाई थी.

Also Read- चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के 4 महीने बाद ISRO को मिली बड़ी कामयाबी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds