Trending

Bigg Boss-16 का ख़िताब जीतने के बाद एमसी स्टैन ने तोड़ा शाहरुख खान और विराट कोहली का रिकॉर्ड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 17 Feb 2023, 12:00 AM

बिग बॉस 16 का खिताब जीतने के बाद एमसी स्टैन ने बनाया नया रिकॉर्ड 

जब से एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का खिताब जीता है उस समय से वो चर्चा में बने हुए हैं. पहले इस बात की चर्चा हुई कि एमसी स्टैन कैसे ये शो जीत गये और सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन की जीत को लेकर बिग बॉस के फैन्स ने नाराजगी भी जाहिर की. वहीं अब एमसी स्टैन रिकॉर्ड ब्रेक करने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. 

Also Read- ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर कंटेंट क्रिएटर्स, YOUTUBE से करते हैं करोड़ों की कमाई.

एमसी स्टैन ने तोडा विराट और शाहरुख का रिकॉर्ड 

जानकारी के अनुसार, बिग बॉस-16 शो जीतने के एक बाद एमसी स्टैन एक बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं. इसी बीच एमसी स्टैन ने एक रिकॉर्ड ब्रेक किया है. एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर विराट कोहली और शाहरुख खान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बिग बॉस जीतने के बाद एमसी स्टैन पहली बार इंस्टा लाइव आए थे इंस्टाग्राम पर करीब 10 मिनट के लिए लाइव आये एमसी स्टैन ने इस दौरान अपने फैंस के लिए लाइव गाना भी गाया. जैसे ही फैंस ने एमसी स्टैन को लाइव देखा उनके सारे फैंस और कई सेलेब्स जुड़ गए. इस तरह देखते ही देखते एम सी स्टैन ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया. एमसी स्टैन के साथ लाइव जितने फैंस जुड़े थे उतने शाहरुख खान और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार के साथ भी नहीं जुड़ते हैं. 

एमसी स्टैन ने बनाया लाइव व्यूज का रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन के लाइव व्यूज सिर्फ 10 मिनट के अंदर 541K हो गए. कुछ ही समय में इतने ज्यादा व्यूज मिलने के बाद एमसी स्टैन भारत के ऐसे पहले सेलिब्रिटी बन गए हैं, जिन्होंने शाहरुख खान का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. अभी तक भारत में किसी भी सेलिब्रिटी के लाइव व्यूज इतने नहीं पहुंच पाए हैं. बता दें, शाहरुख खान के इंस्टा लाइव पर करीब 255K व्यूज आते हैं. वहीं एम सी स्टैन बिग बॉस के दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहीं ज्यादा आगे हैं. 

स्टैन का लाइव दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लाइव में शामिल हो गए हैं. वहीं स्टैन के इस इंस्टा लाइव को क्रिस्टीनो रोनाल्डो, ड्रेक, निक्की मिनाज और बीटीएस मेंबर्स Jungkook और Taehyung के भी लाइक्स मिले है.

Also Read- लॉक अप सीजन 2 शुरू होने से पहले हुआ खुलासा, बिग बॉस-16 के इन कंटेस्टेंट की होगी शो में एंट्री.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds