फिनाले से पहले लीक हो गया Bigg Boss 15 के विनर का नाम! इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा जीत का ताज?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 28 Jan 2022, 12:00 AM

बिग बॉस का सीजन 15 अब अपने फाइनल पड़ाव में  आ गया है। बिग बॉस 15 के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शो के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटें बाकी रह गया। 29-30 जनवरी को रात 8 बजे बिग बॉस 15 का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में फैंस में इसको लेकर एक्साइटेड काफी ज्यादा बढ़ गई है कि आखिर बिग बॉस 15 का खिताब किसके सिर सजेगा? कौन होगा वो कंटेस्टेंट, जो बिग बॉस 15 का विनर बनेगा? इस बीच फिनाले से पहले ही बिग बॉस 15 के विनर का नाम लीक हो गया है। यही नहीं ये भी पता चल गया है कि शो के रनरअप कौन रहेंगे?

जी हां, कुछ रिपोर्ट्स में फिनाले से पहले बिग बॉस 15 के नाम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस का ये सीजन तेजस्वी प्रकाश जीतेगीं। ‘द खबरी’ नाम के बिग बॉस के एक फैन पेज ने ये दावा किया है। द खबरी की मानें तो तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर बनने जा रही हैं। 

साथ ही प्रतीक सहजपाल दूसरे नंबर पर रह सकते हैं यानी वो फर्स्ट रनरअप बनेंगे। फैन पेज की मानें तो सेंकेड रनरअप करण कुंद्रा बनेंगे और वहीं शमिता शेट्टी चौथे नंबर पर रहेगीं। हालांकि ये सबकुछ अब तक कंफर्म नहीं हैं। शो के असली विनर और रनरअप का खुलासा तो फिनाले में ही कंफर्म हो सकेगा। लेकिन द खबरी नाम का ये फैन पेज बिग बॉस के पिछले कई सीजन्स में भी विनर का नाम लीक कर चुका है। कई बार इस फैन पेज के कयास सही भी साबित हुए हैं। 

फिनाले से पहले लीक हो गया Bigg Boss 15 के विनर का नाम! इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा जीत का ताज? — Nedrick News

वैसे बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने की रेस में अब सिर्फ 6 ही कंटेस्टेंट रह गए हैं। हाल ही में हुए एक टास्क में राखी सांवत घर से बाहर हुई और इसके बाद करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और रश्मि देसाई ने टॉप-6 में अपनी जगह बनाई। बिग बॉस के इस सीजन को ऑडियंस ने मिला जुला रिस्पॉन्स दिया। शुरुआत में बिग बॉस 15 को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और इसे फ्लॉप भी बताया गया। हालांकि अंत आते-आते बिग बॉस 15 ने टीआरपी जरूर बटोरी। 

देखना ये होगा कि फैन पेज ने विनर और रनरअप के नाम को लेकर जो दावे किए है, वो इस बार कितने सही साबित हो पाते हैं…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds