गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने फेंका हिंदुत्व कार्ड, कहा 'नोट पर गांधीजी के साथ लगे लक्ष्मी-गणेश की फोटो'

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Oct 2022, 12:00 AM

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की मांग

गुजरात में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने केंद्र में मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में लगें हैं। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग की है। केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर को भी छापने की मांग की है। इस मांग से केजरीवाल एक बात तो साफ़ कर रहे हैं की अब वो भी अपने राजनितिक दावों को पूरा करने के लिए धर्म का कार्ड फेंकने में पीछे नहीं हटेंगे। गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने हिंदुत्व का दांव खेला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इसके लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा की भाजपा की केंद्र सरकार केजरीवाल के इस दावं का कैसे जवाब देती है।

Also read- दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, बीजेपी है पहली बड़ी चुनौती

लक्ष्मी-गणेश की फोटो से किसी को नहीं होना चाहिए ऐतराज

केजरीवाल नेबुधवार 26 अक्टूबर को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हम सब देख रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है। हम सब देख रहे हैं कि दिन प्रतिदिन डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। यह सब की मार आम जनता को भुगतनी पड़ती है। इसमें सुधार करने के लिए मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि बड़ा फैसला ले। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिवाली की रात पूजा करते समय यह ख्याल उनके मन में आया। उन्होंने आगे बताया की इस बार में उनकी कई लोगों से बातचीत भी हुई है और इस पर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोशिशें तब कामयाब होती हैं जब देवी-देवताओं का आशीर्वाद साथ हो।

केजरीवाल का भाजपा के सामने हिंदुत्व कार्ड

केजरीवाल ने गुजरात और देश की जनता के सामने हिंदुत्व का कार्ड फेंकते हुए एक तरफ जहाँ गांधी जी की तस्वीर छोड़ देने के लिए कहा, वहीं दूसरी तरफ गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर भारतीय करेंसी पर लगाने का विकल्प दे कर धार्मिक कार्ड फेंका है। उन्होंने बोला की इससे पूरे देश को भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

इंडोनेशिया का दिया उदाहरण

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम ये नहीं कह रहें हैं कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन जो नए नोट छपते हैं, उनके ऊपर ये शुरुआत की जा सकती है और धीरे धीरे पूरे देश में ये नए नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘इंडोनेशिया में दो फीसदी से भी कम हिन्दू आबादी है पर वहां की सरकार ने अपने नोट पर गणेश जी की तस्वीर छाप रखी है। ये बहुत अहम कदम है, जो भारतीय केंद्र सरकार को भी उठाना चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। हम लोग हमेशा प्रयास करते हैं, लेकिन अगर देवी देवताओं का आशीर्वाद ना हो, तो वो प्रयास पूरी नहीं हो पति है। इसीलिए ये सुझाव मन में आया।

नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो से होगी देश की समृद्धि

अपने और अपने परिवार के समृद्धि के लिए सभी लोग प्रार्थना करते हैं उसी तरह देश की समृद्धि भी भगवन से जोड़ते हुए केजरीवाल ने कहा कि परसों दिवाली थी। दिवाली पर हम सब लोगों ने श्रीगणेश और लक्ष्मीजी की पूजा करते हैं। हम सब ने भगवान से सुख शांति की प्रार्थना की। हमने अपने परिवार के साथ ही देश की समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। केजरीवाल ने कहा कि हम देखते हैं कि जो लोग भी व्यापार करते हैं, वह अपने यहां लक्ष्मी-गणेशजी की मूर्ति लगाकर रखते हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्कूलों और अस्पतालों की भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें बड़ी संख्या में स्कूल खोलने हैं, अस्पताल बनाने हैं। लेकिन हमारी कोशिशें तब ही फलीभूत होंगी, जब देवी देवताओं का आशीर्वाद हमारे साथ होगा।

Also read- सिसोदिया पहुंचे CBI दफ्तर, ट्वीट कर कहा भाजपा उन्हें गुजरात जाने से रोकना चाहती है

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds