नाखूनों-होठों में दिखे ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, ओमीक्रोन के लक्षण में है ये शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Jan 2022, 12:00 AM

कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से भारत में स्थिति काफी खराब होती जा रही है, जिससे कि एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए है। इन मामलों को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए है। कोरोना का ओमिक्रान वेरिएंट के मामले भले ही हल्के दिख रहे हो लेकिन इसका संक्रमण चिंताजनक है।

ओमीक्रोन वेरिएंट के कारण लोगों में कमबेश डेल्टा जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे है। इसके अलावा एक रिपोर्ट में रोगियों के त्वचा, होंठ और नाखूनों पर भी इसके लक्षण पाए गए है।

अमेरिकन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक कोविड-19 के नए सुपर म्यूटेंट स्ट्रेन से संक्रमित लोगों में कई तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों में डेल्टा से अलग, रोगियों के गले में खरोंच के साथ दर्द, रात में अधिक पसीना आने की समस्या देखी गई है। इस बार संक्रमितों में स्वाद-गंध की कमी के मामले फिलहाल देखने को नहीं मिले हैं।

ओमीक्रोन के कारण लोगों के होंठ और नाखूनों के रंग परिवर्तन देखने को मिल रहे है। त्वचा पर पीले, नीले और होठों पर भी धब्बे और निशान देखने को मिल रहे हैं। इस परिवर्तन का मुख्य कारण रक्त में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो ओमिक्रॉन संक्रमितों में डेल्टा की तरह ऑक्सीजन की कमी के मामले फिलहाल देखने को नहीं मिल रहे हैं, हालांकि त्वचा और नाखूनों के रंग में बदलाव इसी तरफ इशारा है, जिसे लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता जरूरत है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी निश्चित ही गंभीर स्थिति है, इसको लेकर इलाज कर रहे डॉक्टर्स को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ऑक्सीजन की कमी के कारण डेल्टा संक्रमितों में गंभीर जटिलताएं देखने को मिली थीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds