Trending

वो वजह, जिसके चलते चौपट हो गया था बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे चंद्रचूड़ का पूरा करियर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Oct 2021, 12:00 AM

फिल्म इंडस्ट्री में एक सितारे ऐसे थे…जिन्होंने कई फिल्मों की, उनकी अदाकारी के फैन दिवाने हो जाते थे, उनकी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता था। जो अगर फिल्मों में काम करते रहते तो शायद शाहरुख और सलमान खान की तरह ही सुपरस्टार होते, लेकिन एक हादसे ने सबकुछ बदल दिया। ये अभिनेता है चंद्रचूड़ सिंह। आज हम आपको चंद्रचूड़ की जिंदगी के उस पहलू को बताएंगें, जब एक हादसे के कारण चंद्रचूड़ सिंह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए थे और ये फिल्म इंडस्ट्री उन्हें पूरी तरह से भूल गई।

साल 1996 में रखा था बॉलीवुड में कदम

चंद्रचूंड ने साल 1996 में अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली फिल्म तेरे मेरे सपने से इंडस्ट्री मारी थी। लेकिन उन्हें पहचान मिली 1996 में ही आई फिल्म माचिस से। कुछ कारणों से माचिस पहले रिलीज हुई थी, इसमें तब्बू उनके अपॉजिट थी। इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।

फिर हुआ एक्सीडेंट और बदल गया सबकुछ

चंद्रचूड़ की अदाकारी के कारण वो बहुत जल्द फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में कामयाब हो गए थे, लेकिन तब भी उनकी कोई भी फिल्म अकेले नहीं होती थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिसमें दाग दी फायर, क्या कहना, जोश शामिल है। ये सभी मल्टीस्टारर है। फिर भी उन्हें अच्छे रोल्स मिल रहे थे। मगर तभी साल 2000 में चंद्रचूड़ सिंह के साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें उस हादसे से उबरने में करीब 10 सालों का लंबा समय लग गया।

दरअसल चंद्रचूड़ 2000 में एक ट्रिप के दौरान गोवा गए थे, जहां बोट राइडिंग में वाटर स्काइंग के दौरान उनके कंधे पर काफी गहरी चोट आई। उनका हाथ अपनी जगह से खिसक गया था। इसका नतीजा ये हुए कि चंद्रचूंड़ सिंह को इसका इलाज कराने के लिए काफी समय तक अस्पताल में रहना पड़ा। उन्हें पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने में काफी साल लग गए।

चंद्रचूड़ ने की वापसी, लेकिन…

हालांकि चोट के बाद भी चंद्रचूड़ की कई फिल्में आई, जिसकी शूटिंग को वो पहले से ही खत्म कर चुके थे। लेकिन चोट के बाद फिल्मों में काम नहीं कर पाए। कई सालों के बाद मारूति मेरा दोस्त के जरिए 2009 में चंद्रचूड़ बड़े पर्दे पर नजर आए थे, लेकिन किसी ने उन्हें नोटिस ही नहीं। जिसके बाद 2012 में चंद्रचूड़ ने वापसी की चार दिन की चांदनी फिल्म से,लेकिन इस फिल्म में वो क्यूट और हैंडसम चंद्रचूड़ नजर नहीं आए। चंद्रचूड़ का वजन काफी बढ़ चुका है। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन वो पहले जैसा जादू बिखेर नहीं पाएं।

चंद्रचूड़ को फिल्म इंडस्ट्री लगभग भूल गई है। हालांकि 2020 में सुष्मिता सेन की आई वेब सीरीज आर्या में चंद्रचूड़ नजर आए थे, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया था। चंद्रचूड़ ने भले ही अकेले कोई हिट न दी हो लेकिन वो एक बेहतरीन कलाकार रहे है। मगर एक हादसे ने चंद्रचूड़ की पूरी जिंदगी को बदल कर रख दिया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds