जानिए क्यों एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी अपनी जान, क्या है पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 17 Oct 2022, 12:00 AM

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की ख़ुदकुशी, एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से फांसी लगाकर की आत्महत्या 

छोटे परदे के शो ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar ka) और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh ishta Kya Kehlata Hai) में काम करने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) की ख़ुदकुशी कर ली है.

Also Read – बिग बॉस के मेकर्स ने लिया फैसला, साजिद खान होंगे घर से बेघर!

इंदौर वाले घर में लगाई फांसी

जानिए क्यों एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी अपनी जान, क्या है पूरा मामला — Nedrick News

30 साल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने,इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं रविवार, 16 अक्टूबर की सुबह उन्हें मृत पाया गया। वहीं उनके सुसाइड नोट भी मिला है और इस सुसाइड नोट को लेकर जानकरी मिली है कि उनकी खुदकुशी का कारण उनका प्रेम संबंध था। वहीं अब इस मामले की जांच तेजाजी नगर थाना पुलिस कर रही है और पुलिस ने सुसाइड नोट पुलिस के कब्जे में है, जिसके बारे में पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

एक्स-बॉयफ्रेंड से थी परेशान

जानिए क्यों एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी अपनी जान, क्या है पूरा मामला — Nedrick News


रिपोर्ट के अनुसार, वैशाली ठक्कर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड परेशान कर रहा था और इसी के चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं इस मामले को लेकर इंदौर में आजाद नगर के एसीपी एम. रहमान ने अपने एक बयान में कहा, “हमें तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन से यह शिकायत मिली कि टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने बीती रात फंदे से लटककर ख़ुदकुशी कर ली। हमने जो सुसाइड नोट बरामद किया है, उसमें इस बात का उल्लेख है कि वह तनाव में थी। सुसाइड नोट के मुताबिक़, एक्ट्रेस का एक्स-बॉयफ्रेंड उसे प्रताड़ित कर रहा था। मामले की जांच जारी है।”

इसी के साथ पुलिस ने जिस लड़के का जिक्र किया है, उसका नाम राहुल बताया जा रहा है, जो वैशाली के पड़ोस में ही रहता है। बताया जाता है कि राहुल की वजह से वैशाली को पिछले साल अपनी शादी तोड़नी पड़ी थी। फिलहाल, राहुल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वैशाली ने  सगाई करने के बाद तोड़ दी थी शादी

जानिए क्यों एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी अपनी जान, क्या है पूरा मामला — Nedrick News

वैशाली का पिछला साल रोका हुआ था और इस रोका सेरेमनी का एक वीडियो साझा किया था और जानकारी दी थी कि उन्होंने सगाई कर ली थी। उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम डॉ. अभिनंदन सिंह बताया था। हालांकि, एक महीने बाद ही वैशाली ने सबको बताया था कि वे अभिनंदन से शादी नहीं कर रही हैं। दोनों ने शादी कैंसिल कर दी है वहीं  वैशाली  ने शादी कैंसिल करने की वजह कोरोना को बताया था। उन्होंने कहा था कि वे ऐसे हालात में शादी नहीं करना चाहतीं, जब कोरोना से लोगों की जान जा रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि हालात सुधरते हैं तो वे शादी केर लेंगी।

वैशाली ठक्कर इन सीरियल्स में किया था काम

जानिए क्यों एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी अपनी जान, क्या है पूरा मामला — Nedrick News

वैशाली ठक्कर ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से टीवी पर डेब्यू किया था, जिसमें वे संजना के किरदार में दिखाई दी थीं। बाद में उन्हें ‘ससुराल सिमर का’, ‘ये वादा रहा’, ‘ये है आशिकी’, ‘सुपर सिस्टर्स’ और ‘लाल इश्क’ जैसे सीरियल्स में भी देखा गया। वैशाली ठक्कर ने ससुराल सिमर का ( Sasural Simar Ka ), ये है आशिकी वृंदा (Yeh Hai Aashiqui Vrinda ) और ये वादा रहा ( Yeh Vaada Raha ) जैसे धारावाहिकों में दिखाई दीं। टेलीविजन प्रोग्राम रक्षाबंधन के अलावा वह आखिरी बार बिग बॉस 14 फेम निशांत मलकानी के साथ नजर आई थीं।

Also Read – स्वामी ओम समेत ये 4 कंटेस्टेंट हो चुके हैं Bigg Boss के चलते शो से बाहर, देखें लिस्ट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds