गार्डन की कैंची और आरी से मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट को पति ने ही टुकड़ों में काटा, पीसा और एसिड मिला दिया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 सितम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 13 सितम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मिस स्विजट्जरलैंड फाइनलिस्ट रही क्रिस्टीना जोक्सिमोविच को उसी के पति ने मार डाला था. अब स्विट्जरलैंड पुलिस ने इस हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. कई माह की लंबी जांच के बाद कोर्ट में पुलिस ने इसका खुलासा किया है. इस खतरनाक घटना को जिसने भी सुना, पढ़ा वो सहम गया. क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या उनके पति ने ही की थी. उसके बाद डेड बॉडी के कई टुकड़े कर दिए थे और कई टुकड़ों को उसने ब्लेंडर में पीसा डाला था. बाद में इसे छिपाने के लिए उसने घोल में एसिड मिला दिया था.

जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, 38 वर्षीय क्रिस्टीना जोक्सिमोविक स्विट्जरलैंड के बेसल शहर के पास बिनिंगेन में परिवार के साथ रहती थीं। 13 फरवरी को उनकी मौत हो जाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद उनके 41 वर्षीय पति थॉमस से पूछताछ की गई तो पहले तो उसने इनकार कर दिया. फिर ज्यादा सख्ती बरतने पर उसने मुंह खोला और सेल्फ डिफेंस में हत्या की बात कबूल की. लेकिन अब जो खुलासा हुआ है वह कहीं से भी सेल्फ डिफेंस में की गई हत्या का नहीं लगता. थॉमस ने गला दबाकर क्रिस्टीना की हत्या की. उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शरीर को आरी, चाकू और गार्डन कैंची की मदद से कई टुकड़ों में काटा. उसके बाद कुछ टुकड़ों को पीसकर उसमें एसिड मिला दिया.

थॉमस ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी पत्नी को सेल्फ डिफेन्स में मार डाला क्योंकि उसने उस पर चाकू से हमला किया था. हत्या के करने के बाद वह डर गया और इसलिए उसने अपनी पत्नी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. हालांकि, स्विस आउटलेट FM1 टुडे के अनुसार, एक मेडिकल-फोरेंसिक रिपोर्ट ‘आत्मरक्षा के उसके विवरण का खंडन करती है.’ और कोर्ट ने भी उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही कर सकता है.

Also Read: UP Crime: प्रयागराज में मशहूर कोचिंग संचालक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, योगी की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल.

मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड रह चुकी थीं क्रिस्टीना

आपको बता दें कि फरवरी 2024 में क्रिस्टीना अपने घर में मृत पाई गई थीं. पुलिस की जांंच में अब इस हत्याकांड की असली कहानी सामने आई है. मौजूदा समय में थॉमस जेल में है. ध्यान देने वाली बात है कि क्रिस्टीना मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड रह चुकी हैं. साल 2007 में वो मिस स्विट्जरलैंड में फाइनलिस्ट थीं। इसके बाद उन्होंने कैटवॉक कोच के रूप में अपना करियर शुरू किया था लेकिन उनके पति ने ही उनकी जान ले ली.

Also Read: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, छत से कूदकर दी जान.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds