अपनी राशि के अनुसार करें देवी दुर्गा की पूजा, यहां जानें किस देवी की पूजा आपके लिए फलदायी रहेगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 May 2024, 12:00 AM | Updated: 29 May 2024, 12:00 AM

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी भगवती की पूजा, प्रार्थना और स्तुति की जाती है। लेकिन नवरात्रि के अलावा भी कुछ लोग हर दिन देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हालांकि, इन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि अगर वे अपनी राशि के अनुसार देवी दुर्गा की पूजा करेंगे तो उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। इसलिए जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और तरक्की पाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार देवी के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। हम सभी जानते हैं कि मां भगवती को नवदुर्गा के रूप में पूजा जाता है क्योंकि उनके नौ रूप हैं। मां के ये 9 रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं। आइए अब जानते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार देवी की किस महाविद्या की पूजा करनी चाहिए जिससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

और पढ़ें:इन 5 राशियों के लोग होते है बहुत दयालु, जानें लिस्ट में आपका नाम भी है क्या?

मेष (Aries)

मेष राशि वालों को नव दुर्गा में देव शैल पुत्री और महाविद्या में देवी तारा की पूजा करना शुभ फलदायी रहता है। साथ ही, देवी माँ को लाल फूल से पूजन व दूध से बने पेड़े का भोग लगाएं।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले महाविद्या में देवी त्रिपुर सुन्दरी व नवदुर्गा में देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही देवी माँ को सफेद मिठाई और सफेद फूल चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ क्रां क्रीं क्रू कालिका देव्यै नमः।

मिथुन (Gemini)

इस राशि वालों को महाविद्याओं में देवी भुवनेश्वरी व नवदुर्गा में देवी चन्द्रघंटा की आराधना करना श्रेष्ठ है। मां को लाल फूल, चीनी और पंचामृत अर्पित करें।

कर्क(Cancer)

कर्क राशि के लोग नवदुर्गा में देवी चन्द्रघंटा व महाविद्याओं में देवी भुवनेश्वरी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। देवी माँ को बताशा और चावल का भोग लगाएं। साथ ही, अर्गला व कीलक स्तोत्र का पाठ करें। ॐ ललिता देव्यै नमः।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए महाविद्या में देवी बग्लामुखी व नव दुर्गा में देवी कालरात्रि का पूजन करना चाहिए। रोली और केसर चढ़ाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लिए महाविद्याओं में देवी भुवनेश्वरी व नव दुर्गा में देवी चन्द्रघंटा की पूजा विशेष फलदायी होगी। देवी माँ को खीर का भोग लगाएं, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला (Libra)

जिनकी राशि तुला हैं उनके लिए महाविद्याओं में देवी त्रिपुर सुंदरी व नवदुर्गा में देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए। तुला राशि वालों को पूजा अर्चना करते वक़्त मां को लाल चुनरी और फूल चढ़ाना चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए महाविद्या में देवी तारा व नवदुर्गा में देवी शैलपुत्री की पूजा फलदायी रहती है। साथ ही, सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती करें। ॐ शक्तिरूपायै नमः या ॐ क्लीं कामाख्यै नमः। मंत्र का जाप करें।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए महाविद्याओं में देवी तारा व व नवदुर्गाओं में देवी शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए महाविद्याओं में देवी कमला, नवदुर्गा में देवी सिद्धिदात्री का पूजन करना चाहिए। माता को नारियल व चुनरी चढ़ाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए महाविद्याओं में देवी काली नवदुर्गा में सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। हलवे का भोग लगाएं और देवी कवच का पाठ करें।

मीन (Pisces)

इस राशि के लिए महाविद्याओं में देवी कमला तथा नवदुर्गा में देवी सिद्धिदात्री के रूपों की पूजा वंदना स्तुति करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, माता रानी को पीला केला व पीला फूल चढ़ाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचना पर आधारित है। नेड्रिक न्यूज़ यहां दी गई जानकारी की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या विश्वास पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

और पढ़ें: ये 4 राशियाँ नए दोस्त बनाने में होती हैं माहिर, जानिए यहां 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds