MP: दमोह उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा अपनों पर ही फोड़ रहे बीजेपी नेता

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

मध्यप्रदेश के दमोह में हुए उपचुनाव में राज्य की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन ने बीजेपी के राहुल सिंह लोधी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। बीजेपी के नेता इस हार के लिए भितरघात और साजिश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ-साथ बीजेपी के हारे हुए प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने भी भितरघात को अपनी हार की बड़ी वजह बताया।

‘…छले गए छलछन्दों से’

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने इस हार पर मंथन के लिए कहा है। वहीं, राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दमोह उपचुनाव में मिली पार्टी की हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘दमोह नहीं हारे हैं हम, छले गए छलछन्दों से। इस बार लड़ाई हारे हैं हम, अपने घर के जयचंदों से।‘ उन्होंने किसी भी नेताओं का नाम नहीं लिया। लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने दमोह में पार्टी के बड़े स्थानीय नेताओं की ओर है जिनके ऊपर दमोह जिताने की जिम्मेदारी थी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया षडयंत्र

वहीं, बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दमोह उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के लिए षडयंत्र को वजह बताया। प्रहलाद सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘दमोह चुनाव परिणाम ने भविष्य की चुनौतियों, षड्यंत्रों और कार्यप्रणाली में सुधार के स्पष्ट संकेत दिए हैं। हम सभी कार्यकर्ता अपनी परिश्रम की मूल सामर्थ्य और विद्वेष रहित कार्यप्रणाली से इनका समाधान खोजेंगे। भारतीय जनता पार्टी को मतदान और सहयोग करने वाले सभी दमोह वासियों का धन्यवाद।‘

राहुल सिंह लोधी ने भी बताया भितरघात

वहीं, दमोह से हारने वाले बीजेपी नेता राहुल सिंह लोधी ने बीजेपी  नेताओं पर ही हार का ठीकर फोड़ा। उन्होंने कहा, ‘जिन नेताओं को शहर की ज़िम्मेदारी दी गई थी वो अपना वार्ड ही नहीं जितवा पाए और पूरे शहर के सभी वार्ड हार गए। यह पूरी तरह से भितरघात की वजह से हार हुई है। जो लोग कहते थे कि पार्टी हमारी मां है और मां से गद्दारी नहीं कर सकते  उन्होंने पूरी ताकत से बेईमानी की है और ज़बरदस्त भितरघात किया है।‘

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds