समोसे, ब्रेड पकोड़े और कचौड़ी…अब ट्रेन में ही तैयार होकर बिकेंगे ये 70 आइटम, देखें पूरी लिस्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 23 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजधानी (Rajdhani Express), शताब्दी (Shatabdi Express), वंदे भारत (Vande Bharat Express) जैसी प्रीमियम ट्रेनों को छोड़ दें तो भारत  में रेल यात्रा (Rail Journey) बहुत ज्यादा उबाऊ हो जाती है. सामान्य मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में एक तो भीड़ काफी होती है. दूसरा, पेंट्री कार में खाने पीने के सीमित व्यंजन मिलते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बहुत कुछ बदलने वाला है. अब आप वहां समोसा, ब्रेड पकौड़ा, प्याज पकौड़ी, वड़ा, उपमा, मसाला डोसा जैसे डिश का भी मजा ले सकते हैं. यही नहीं, अगर आप डायबिटिक हैं तो आपके लिए ब्यायल्ड वेजीटेबल्स, दूध के साथ ओट, दूध के साथ कार्न फ्लैक्स, एग व्हाइट का आमलेट आदि का इंतजाम होगा. और  आप मिलेट्स के प्रेमी हैं तो आपके लिए रागी लड्डू, रागी कचौड़ी, रागी का मसाला डोसा, रागी का उपमा, रागी का उत्तापम, रागी का पराठा आदि का भी इंतजाम है. कुल मिलकर ये कह लें कि अब ट्रेन का सफ़र भी अपनी गाड़ी में यात्रा करने जैसा होने वाला है जहाँ अब आपको सफ़र करने के लिए कुछ घर से खाने के लिए नहीं लाना पड़ेगा. अब सफ़र बड़ा आर्म्दायक होने वाला है.

ये हुआ है नया 

कोरोना काल से पहले ट्रेनों में समोसा, ब्रेड पकौड़ा, पनीर पकौड़ा आदि पेंट्री कार में बनाये और बेचे जाते थे. इसे रेलवे अला कार्टा (a-la-carte) आइटम कहता है. बाद में इस पर पाबंदी लग गई. लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने एक बार फिर से अला कार्टा आइटम्स का परमिशन दे दे दी है . रेलवे बोर्ड से परमिशन मिलने के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन आईआरसीटीसी ने आला कार्टा आयटमों का मेन्यू और उसका रेट लिस्ट भी तय कर लिया है.

ALSO READ: नीले, हरे और लाल डिब्बे…ट्रेन में सफर करने वाले जरूर जानें इन अलग-अलग रंगों के कोच का मतलब!

इन आइटम्स को मिली मंजूरी

आईआरसीटीसी (IRCTC)के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसने कुल 70 व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया है. इसमें शाकाहारी, मांसाहारी, डायबिटिक और मिलेट फूड्स का भी ध्यान रखा गया है.

समोसे, ब्रेड पकोड़े और कचौड़ी...अब ट्रेन में ही तैयार होकर बिकेंगे ये 70 आइटम, देखें पूरी लिस्ट — NEDRICK NEWS

और यही नहीं, अब आपको ट्रेन में रीजनल फूड भी मिलेगा. जैसे बिहार, बंगाल में झाल मूढ़ी, महाराष्ट्र में भेल, दक्षिण भारत में उपमा, वड़ा, इडली. उत्तर भारत के अलावा अन्य हिस्सों में भी समोसा, ब्रेड पकौड़ा, पनीर पकौड़ा, मोमोज, चाउमीन भी मिलेगा.

ALSO READ: वंदे भारत एक्सप्रेस से कई गुना तेज दुनिया की ये 10 ट्रेन, जानिए क्या है इनकी रफ्तार

ये है पूरी लिस्ट

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अला कार्टा (a-la-carte) सामानों की जो सूची बनाई है.

सीरियल नंबर

व्यंजन का नाम

दाम (in Repees)

1

चपाती

10 रुपये

2

कचौड़ी

10 रुपये

3

थट्टे इडली

20 रुपये

4

2 पीस इडली, चटनी/साम्‍भर के साथ

20 रुपये

5

ब्रेड बटर/बटर टोस्‍ट (2 स्‍लाइस)

20 रुपये

6

आलू बोंडा/सुख‍ियान/कोझुकट्टा (2 पीस)

20 रुपये

7

समोसा (2 पीस)

20 रुपये

8

मेंडु वड़ा (2 पीस)

20 रुपये

9

गर्म/ठंडा दूध

20 रुपये

10

मसाला/दाल वडा (2 पीस)

30 रुपये

11

रवा/गेंहू/ओट्स/सेमिया उपमा

30 रुपये

12

अन‍ियन/रवा उत्‍तपम

30 रुपये

13

दही वडा (2 पीस)

30 रुपये

14

ब्रेड पकौड़ा

30 रुपये

15

प्‍याज/आलू/बैगन/भाजी

30 रुपये

16

ढोकला

30 रुपये

17

पोहा

30 रुपये

18

टमाटर/वेज/चिकन सूप

30 रुपये

19

गट्टा सब्‍जी

30 रुपये

20

मसाला डोसा

30 रुपये

21

दही-चावल

50 रुपये

22

पनीर पकौड़ा (2 पीस)

50 रुपये

23

वेज बर्गर

50 रुपये

24

राजमा/छोले चावल

50 रुपये

25

चीज सैंडविच (2 पीस)

50 रुपये

26

वेज नूडल्‍स

50 रुपये

27

पाव भाजी (2 पाव)

50 रुपये

28

वेज पुलाव/फ्राइड राइस

80 रुपये

29

पनीर चिली/मन्‍चुरियन

100 रुपये

30

पनीर कढ़ी

100 रुपये

31

दाल बाटी चूरमा

100 रुपये

32

उबला हुआ अंडा (2 पीस)

30 रुपये

33

चिकन सैंडविच (2 पीस)

50 रुपये

34

अंडा करी (2 पीस)

50 रुपये

35

ऐग फ्राइड राइस/नूडल्‍स

90 रुपये

36

फिश कटलेट (2 पीस)

100 रुपये

37

चिकन चिली (बोनलेस)/मन्‍चुरियन/चिकन 65

100 रुपये

38

चिकन करी

100 रुपये

39

फिश करी/फ्राई

100 रुपये

40

चिकन फ्राइड राइस या नूडल्स

100 रुपये

41

जलेबी 60 ग्राम

20 रुपये

42

गुलाब जामुन

20 रुपये

43

केसरी भात

20 रुपये

44

वेज पेटीज

30 रुपये

45

प्याज कचौड़ी

30 रुपये

46

वड़ा पाव

30 रुपये

47

झाल मूढ़ी

30 रुपये

48

पेस्ट्री

40 रुपये

49

पालम पूड़ी (दो पीस)

40 रुपये

50

पाव घुघनी (दो पीस)

40 रुपये

51

आलू चॉप (दो पीस)

40 रुपये

52

वेज मोमोज (8 पीस)

50 रुपये

53

लिट्टी चोखा (चार पीस)

50 रुपये

54

खिचड़ी

50 रुपये

55

राइस दालमा

50 रुपये

56

चिकन मोमोज (आठ पीस)

80 रुपये

57

स्प्रिंग रोल (दो पीस)

80 रुपये

58

चिकन कटलेट दो पीस दो स्लाइस ब्रेड के साथ

80 रुपये

59

रागी लड्डू (दो पीस)

30 रुपये

60

रागी कचौड़ी (दो पीस)

30 रुपये

61

रागी इडली (दो पीस)

40 रुपये

62

रागी मसाला डोसा

40 रुपये

63

रागी उत्तापम

40 रुपये

64

रागी थेपला (दो पीस)

40 रुपये

65

रागी पराठा (दो पीस)

40 रुपये

66

रागी उपमा

50 रुपये

67

उबली सब्जी 100 ग्राम

30 रुपये

68

ओट, दूध के साथ

40 रुपये

69

कार्न फ्लैक्स दूध के साथ

40 रुपये

70

एग व्हाइट आमलेट (दो स्लाइस ब्रेड के साथ)

50 रुपये

 

ALSO READ: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये खास Recipes ..जो रखे आपके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds