Farzi 2: शाहिद कपूर के ‘फर्जी’ यूनिवर्स में एक धमाकेदार नई एंट्री हो चुकी है! इस फेमस वेब सीरीज के अगले सीजन यानी ‘फर्जी 2’ में एक्ट्रेस युक्ति थरेजा मुख्य हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली हैं। मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘फर्जी 2’ में शाहिद कपूर का साथ निभाने के लिए एक्ट्रेस युक्ति थरेजा, शाहिद कपूर (सनी) के साथ मिलकर सिस्टम को चुनौती देती दिखेंगी। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं उनके इस दिलचस्प किरदार के बारे में
और पढ़ें: Nana Patekar का 75 साल की उम्र में निधन, जानिए उनके जीवन की टॉप 5 फिल्में और NET WORTH
सिस्टम से भिड़ने आ रही हैं युक्ति थरेजा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस युक्ति थरेजा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह ‘फर्जी 2’ (Farzi 2) में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज में उनका रोल एक बेहद निडर और बेबाक Gen-Z लड़की का है, जो किसी भी गलत चीज के खिलाफ खड़े होने से नहीं डरती।
Farzi 2 में शाहिद संग होंगी युक्ति
युक्ति ने यह भी खुलासा किया कि शो में उनके लगभग सभी सीन्स मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर (सनी) के साथ फिल्माए गए हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नकली नोटों की इस भूलभुलैया में सनी और युक्ति की यह नई जोड़ी क्या नया धमाल मचाती है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
इमरान हाशमी के साथ कर चुकी है काम
आपको बता दें कि युक्ति थरेजा मनोरंजन जगत के लिए कोई अनजाना चेहरा नहीं हैं। उन्हें असली पहचान इमरान हाशमी के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘लुट गए’ (Lut Gaye) से मिली थी। साल 2021 में आए टी-सीरीज के इस गाने ने यूट्यूब पर व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिसमें युक्ति की सादगी और एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन ‘फर्जी 2’ उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा ओटीटी प्रोजेक्ट होने वाला है।
2027 के Mid में हो सकती है रिलीज
राज एंड डीके (Raj & DK) के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स के मुताबिक, ‘फर्जी 2’ की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। पहले सीजन की तरह ही इस बार भी शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, के के मेनन और भुवन अरोड़ा अपने पुराने और दमदार अंदाज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज 2027 के Mid तक अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
Farzi के पहले सीजन में क्या है खास
अगर फर्जी के पहले सीजन की बात करें तो एक बेहद कमाल का आर्टिस्ट है, जो अपने नाना (अमोल पालेकर) के क्रांतिकारी अखबार ‘क्रांति पत्रिका’ के प्रिंटिंग प्रेस को कर्ज से बचाने की कोशिश कर रहा है। जब कानूनी तरीकों से बात नहीं बनती, तो सनी अपने हुनर का गलत इस्तेमाल करने का फैसला करता है।
सनी अपने बचपन के दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा) के साथ मिलकर एक ऐसा नकली नोट (Counterfeit Currency) तैयार करता है, जिसे असली नोटों की जांच करने वाली मशीनें भी नहीं पकड़ पातीं। वे इसे ‘आर्ट’ कहते हैं।
सनी के बनाए इन सुपर-नोट्स की भनक इंटरनेशनल फेक करेंसी किंगपिन मंसूर दलाल को लग जाती है। मंसूर, सनी और फिरोज को अगवा कर लेता है और अपने बड़े सिंडिकेट के लिए भारत में बड़े पैमाने पर नकली नोट छापने और सप्लाई करने के काम पर लगा देता है।
दूसरी तरफ, इस पूरे नेक्सस को तोड़ने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाती है, जिसका नेतृत्व एक बेबाक और सनकी ऑफिसर माइकल वेदानयागम कर रहा है। माइकल का एकमात्र मकसद मंसूर दलाल के नेटवर्क को खत्म करना और भारत की अर्थव्यवस्था को बचाना है।
कहानी के एंड में सनी के नाना की मौत हो जाती है, जिससे सनी पूरी तरह टूट जाता है और बदले की आग में मंसूर दलाल के पूरे नेटवर्क को तबाह कर देता है। आखिरी सीन में सनी, मंसूर दलाल के नकली नोटों के पूरे स्टॉक को उसके सामने ही जलाकर राख कर देता है और वहां से फरार हो जाता है।
नकली नोटों के इस नए और खतरनाक खेल में सनी का साथ निभाने आ रही हैं युक्ति थरेजा। लेकिन क्या माइकल इस बार इन दोनों को पकड़ पाएगा? आपको क्या लगता है, ‘Farzi 2’ में इस बार किसका पलड़ा भारी रहेगा सनी का या माइकल का? कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।











































