Met Gala 2022: Elon Musk ने मां के साथ मारी ऐसी धमाकेदार एंट्री, जिसे बस देखते ही रह गए लोग!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 मई 2022, 05:30 AM Updated: 03 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ट्विटर के नए मालिक बनने के साथ से ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क जबरदस्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। एलन ने बीते दिनों ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। तब से ही वो काफी चर्चाओं में हैं। ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क पहली बार पब्लिक के सामने नजर आए।  मेट गाला 2022 में एलन ने बड़ी ही स्टाइलिश एंट्री मारी, वो भी मां के साथ। जी हां, एलन अपनी 74 साल की मां Maye मस्क के साथ मेट गाला 2022 इवेंट में पहुंचे, जहां दोनों की धमाकेदार एंट्री ने सबको चौंका दिया।

मेट गाला इवेंट में एलन मस्क क्लासिक ब्लैक टक्सीडो पहने नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट बो टाई भी लगाई हुई थी। वहीं उनकी मां Maye मस्क रेड कलर की क्रिसमस वेलवेट ड्रेस पहनी हुई थी। Maye मस्क ने अपने लुक को पूरा करने के लिए स्पार्कली स्ट्रैप्ड हील्स, मोती की लंबी माला और एक रीगल गोल्ड क्लच लिया हुआ था। मां-बेटे का ये स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा था।

Met Gala 2022: Elon Musk ने मां के साथ मारी ऐसी धमाकेदार एंट्री, जिसे बस देखते ही रह गए लोग! — Nedrick News

सोशल मीडिया पर एलन मस्क की मेट गाला में एंट्री की कई फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें से कई में वो कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मस्क के कई फनी एक्सप्रेशन वाली तस्वीरें भी सामने आई। इसके अलावा मेट गाला इवेंट के दौरान ही कई इंटरव्यू भी दिए। एक इंटरव्यू में मस्क ने ट्विटर को लेकर बातचीत करते नजर आए, जिसमें उन्होंने आगे की प्लानिंग के बारे में बताया। 

Met Gala 2022: Elon Musk ने मां के साथ मारी ऐसी धमाकेदार एंट्री, जिसे बस देखते ही रह गए लोग! — Nedrick News

मस्क ने कहा कि मैं चाहता हूं सबकुछ अच्छे से हो। ट्विटर पहले से कई ज्यादा इंटरेस्टिंग, एंटरटेनिंग और फनी बने। मस्क ने कहा कि वो ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। 

इस दौरान एलन मस्क का मां के साथ एक खूबसूरत बॉन्ड भी देखने मिला। एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि उनकी मां चाहती थीं इसलिए वो यहां आए हैं। 

Met Gala 2022: Elon Musk ने मां के साथ मारी ऐसी धमाकेदार एंट्री, जिसे बस देखते ही रह गए लोग! — Nedrick News

बात मेट गाला की करें तो ये एक काफी फेमस फैशन इवेंट है, जिसमें दुनियाभर की हस्तियां शामिल होने के लिए आती हैं। अपने अनोखे और क्रिएटिव फैशन के चलते कई हस्तियां काफी सुर्खियां भी मेट गाला इवेंट के दौरान बटोरती हैं। खास बात की मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है और इसमें पहले से तय की गई थीम के अनुसार ही लोग रेडी होकर आते हैं। हर साल स्प्रिंग की मेट गाला शुरू होता है और इसका आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाता है। मेट गाला में तमाम बड़ी हस्तियों के फैशन स्टाइल पर हर किसी की नजरें टिकी रहती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds