Trending

अनुपमां के Anuj Kapadia के सफर पर डालिए एक नजर, करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक जानिए गौरव खन्ना से जुड़ी कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 May 2022, 12:00 AM | Updated: 03 May 2022, 12:00 AM

इन दिनों Anuj Kapadia बनकर एक बार फिर गौरव खन्ना लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। Anuj के रोल में गौरव को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। अनुज-अनुपमां की जोड़ी इस वक्त टेलीविजन इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी बनी हुई है। रुपाली और गौरव की कैमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। आज हम आपको गौरव खन्ना की जर्नी से रूबरू कराने जा रहे हैं। कानपुर के गौरव कैसे बने अनुपमां के अनुज कपाड़ियां? आइए डालते हैं उनके सफर पर एक नजर…

गौरव ने किया IT फर्म में काम

गौरव खन्ना का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। उनका डेथ ऑफ बर्थ 11 दिसंबर 1981 को हुआ। आज गौरव 40 साल के हो चुके हैं। गौरव के पिता विनोद खन्ना और मां साक्षी खन्ना हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं। गौरव MBA की अपनी पढ़ाई करने के लिए मुंबई आए थे। MBA करने के बाद गौरव ने एक साल तक IT फर्म में भी एक साल तक जॉब भी की। 

एक्टिंग करियर…

इसके बाद गौरव ने कदम रखा एक्टिंग की दुनिया में। एक बार की बात है, जब जिम में किसी ने गौरव को मॉडल समझ लिया था, बस ऐसे ही गौरव को Star one के एक सीरियल सिद्धांत में एक रोल के लिए कास्ट कर लिया गया। उनका ये सीरियल साल 2005 में आया था। इससे पहले गौरव ने कई TV Ads और कुछ सीरियल में काम कर चुके थे। उनका डेब्यू सीरियल कयामत था।  

हालांकि गौरव को इंडस्ट्री में पहचान मिली 2006 में आए भाभी सीरियल से। इसके बाद गौरव कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन में भी काम किया। लीड एक्टर के तौर पर गौरव का पहला सीरियल साल 2007 में ‘मेरी डोली तेरा अंगना’ आया। फिर गौरव ने अर्धांगिनी-जीवन साथी, लव ने मिला दी जोड़ी सीरियल में काम किया। 2009 में गौरव खन्ना का यामी गौतम के साथ ‘ये प्यार ना होगा कम’ सीरियल में काम किया था। इसमें गौरव ने अबीर का करिदार उन्होंने निभाया, जो गौरव के करियर के बेस्ट रोल में से एक माना जाता है। इसके अलावा गौरव अपने करियर में और भी कई सीरियल जैसे दिल से दिया वचन, जीवनसाथी, Byaah हमारी बहू का, लाल इश्क, संतान, चंद्रगुप्त मौर्या में भी काम किया।  

इन सबके अलावा गौरव खन्ना टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर कविन के रोल में नजर आ चुके हैं। गौरव कई रिएलिटी शो में भी पार्टिसिपेट कर चुके हैं। उन्होंने 9x चैनल पर आने वाले डांस शो ‘जलवा फोर 2 का 1’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर पार्ट लिया था। इसके साथ ही गौरव Nach le with Saroj Khan रिएलिटी शो को होस्ट भी कर चुके हैं। इन दिनों गौरव अनुपमां सीरियल में अनुज कपाड़िया के किरदार में दिख रहे हैं, जो कॉलेज के दिनों से ही अनुपमां से प्यार करता है। डैशिंग लुक्स के साथ दमदार एक्टिंग के साथ गौरव लोगों के दिलों पर छा गए हैं। इस सीरियल से गौरव को एक बार फिर से वो पहचान टीवी इंडस्ट्री से मिली, जिसे शायद वो कई सालों से तलाश रहे थे।

लव लाइफ…

करियर के अलावा गौरव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो Married हैं। गौरव की पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला हैं। 2016 में गौरव और आकांक्षा ने शादी की थीं। आकांक्षा एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2015 में स्वरागिनी सीरियल से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। गौरव और आकांक्षा की मुलाकात एक टीवी शो के ऑडिशन में हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ और इसके बाद गौरव और आकांक्षा एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। एक दूसरे को डेट करने के बाद गौरव-आकांक्षा ने शादी कर ली। 

गौरव के बारे में ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि वो Color Blindness बीमारी का शिकार हैं। गौरव बताते हैं कि वो जब भी कभी नई सिटी या नई जगह जाते हैं, तो Color में Differentiate नहीं कर पाते। उनकी ये बीमारी Curable भी नहीं है, इसलिए गौरव इसका कुछ कर भी नहीं सकते।  

नेट वर्थ…

बात गौरव खन्ना के नेट वर्थ की करें तो सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में वो एक्टिव हैं और लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट में काम करते नजर आ ही जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव खन्ना की नेट वर्थ 20 करोड़ के आसपास बताई जाती है। बताया जाता है कि गौरव अनुपमां में एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये की मोटी फीस चार्ज करते हैं। मुंबई के जुहू में गौरव का आलीशान घर है। गौरव  के पास 27 लाख की कीमत वाली Hyundai Tucson गाड़ी हैं। इसके अलावा गौरव के पास Royal Enfield बाइक है, जिसकी कीमत है 2 लाख। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds