पांच लोगों की मौत से दहला प्रयागराज: 4 शव बेड पर और एक लाश फंदे पर लटकी मिलीं! जानें पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 16 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शनिवार  को पांच लोगों के मर्डर की वारदात से दहल उठा। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। मरने वालों में एक दंपत्ति और उनकी बच्चे शामिल हैं। राहुल तिवारी (42), प्रीति (38) और तीन बच्चियों के शव एक घर से मिले हैं। बेटियों की उम्र 12 साल, 7 साल और 5 साल थीं। 

सुबह जैसे ही इन पांच हत्याओं की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। पत्नी और तीन बच्चियों को बड़ी ही बेरहमी से गला काटकर इन पांचों को मारा गया था। वहीं राहुल का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस दिल दहला देने वाली घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया? 

किराए के मकान में रहता था परिवार

जानकारी के मुताबिक नवंबर 2021 से राहुल तिवारी एक किराए के मकान में रह रहा था। वो पशु खरीदकर बेचने का काम करता था। शुक्रवार देर रात को राहुल का परिवार खाना खाकर सोया। सुबह जब राहुल के घर से कोई नहीं निकला, तो पास के रहने वाला एक शख्स अंदर आया और वो वहां जो मंजर था उसे देखकर दंग रह गया। राहुल का शव लटका हुआ था, वहीं खून से लथपथ पत्नी और बच्चियों के शव लहूलुहान कमरे में बिस्तर पर पड़े हुए मिले।

इन एंगल से जांच कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घटना को लेकर अलग अलग एंगल से जांच कर रही हैं। इसमें सुसाइड से लेकर मर्डर तक का एंगल शामिल है। कि क्योंकि राहुल का शव लटका हुआ मिला, इसलिए पुलिस को शक है कि हो सकता है कि राहुल ने पहले अपने परिवारवालों को मार दिया और फिर खुद सुसाइड कर ली हो। राहुल के शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं मिले। 

इसके अलावा आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि किसी बाहरी ने आकर इन लोगों को मारा हो और केस उलझाने के लिए राहुल को फांसी पर लटका दिया। 

ससुरालवालों से चल रहा था राहुल का विवाद

हालांकि राहुल के परिवारवाले इसे हत्या का ही मामला बता रहे हैं। राहुल के भाई विवेक ने बताया कि राहुल का विवाद अपने ससुरालवालों के साथ चल रहा था। वो पिछले कई सालों से अपने ससुराल में रह रहा था। वहां उसने जमीन खरीदकर घर भी बनवाया। जिसके कुछ समय के बाद ससुरालवालों के साथ उसका झगड़ा होने लगा। इन सबसे तंग आकर राहुल ने किराए पर एक कमरा ले लिया और अपने परिवारवालों के साथ वहीं रहने लगा। पुलिस ने फिलहाल राहुल के सालों और किराए पर ही साथ में रह रहे छात्र को हिरासत में लिया।

मामले की जांच जारी है।  पुलिस इस मामले की तह तक जाने और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds