Trending

Lata Mangeshkar Death: नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में निधन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Feb 2022, 12:00 AM

इस वक्त की बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही हैं। भारत रत्न से सम्मानित लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर का निधन हो गया। लता जी पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनकी हालत लगातार खराब बताई जा रही थीं। बीते दिन लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया गया था। 

लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद 8 जनवरी को उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। लता जी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर आते ही उनके तमाम चाहने वाले जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे थे। तब वो कोरोना के साथ साथ निमोनिया की भी शिकार हो गई थीं। 

अपने करोड़ों प्रशंसकों की दुआएं से लता मंगेशकर ने कोरोना को मात दे दी थीं और उनकी सेहत में सुधार भी आया था। लेकिन फिर अचानक एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद लता मंगेशकर को वेटिलेंटर पर रखा गया। अब लता जी दुनिया छोड़कर लगी गईं। 

23 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र से कर दी थीं। अपने लंबे करियर में लता मंगेशकर ने अलग अलग भाषाओं में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। भारत रत्न के साथ उन्हें  पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds