Trending

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे Hrithik Roshan? हाथ थामे सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल, जानिए कौन हैं वो?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 05 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Feb 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड के मोस्ट हैडसंम एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। ऋतिक को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया हैं, जिसके साथ ऋतिक की डिनर डेट पर जाते हुए फोटोज वायरल हुी। ऋतिक ने तब मिस्ट्री गर्ल का हाथ भी थामा हुआ था, जिसके बाद से ही इनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं। खबरें आने लगीं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तब ऋतिक के साथ नजर आने वाली इस लड़की ने भी मास्क लगा रहा था। ऋतिक के साथ फोटोज सामने आने के बाद फैंस जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं, जिनका हाथ ऋतिक ने यूं थाम रखा है?

ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। जब ऋतिक और सबा कैफे से बाहर निकले तब दोनों को पैपराजी ने एक साथ कैप्चर किया था। इस दौरान ऋतिक और सबा दोनों ही कैमरे से बचते हुए नजर आए। 

जानिए कौन हैं सबा खान…? 

1 नवंबर 1990 को सबा का जन्म दिल्ली में हुआ। सबा ने दिल्ली से ही अपनी शुरुआती स्टडी कीं। इसके बाद उन्होंने एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी जर्नी की शुरूआत की। ‘दिल कबड्डी‘ नाम की एक फिल्म से सबा ने बॉलीवुड में कदम रखा। ये उनकी डेब्यू फिल्म थीं, जिसमें सबा राहुल बोस के साथ नजर आईं। 

सबा को असली पहचान साल 2011 में मिलीं, जब उनकी  ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ फिल्म आई। फिल्मों के अलावा सबा ने कई शॉर्ट फिल्म में भी काम किया। सबा की एक गुरूर नाम से शॉर्ट फिल्म आई थी, जिसे ईशान नायर ने डायरेक्ट किया। उनकी ये फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फीचर भी हुई थी। 

एक्टिंग के साथ साथ सबा को सिंगिग का भी काफी शौक हैं। सबा ने नसुरुद्दीन शाह के बेटे ईमाद शाह के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक बैंड ‘Madboy / Mink’ से अपने सिंगिर करियर की शुरूआत की। सबा ‘धूम एंथम’ , ‘नौटंकी साला’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकश बख्शी’, ‘शानदार’, ‘कारवां’ और ‘मर्द को दर्द नहीं होता‘ जैसी कई फिल्मों के लिए गाना गा चुकी हैं।

2010 में सबा ने ‘द स्किन्स‘ नाम की एक थिएटर कंपनी भी खोलीं थीं। इसमें उन्होंने ‘लवप्यूक’ नाम का पहला प्ले डायरेक्ट किया। सबा नेटफिलिक्स के शो Rocket Boys का भी हिस्सा हैं। 

ऋतिक और सबा की फोटोज सामने आने के बाद दोनों की अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक कोई Confirmation नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा एक दूसरे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। सबा की इससे पहले नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह के साथ भी रिलेशन में रहने की खबरें आ चुकी हैं। 

ऋतिक-सुजैन की लव स्टोरी और फिर तलाक 

ऋतिक का सुजैन खान के साथ तलाक हो चुका है। कई सालों तक साथ रहने के बाद ऋतिक और सुजैन की राहें जुदा हो गई थीं। ऋतिक-सुजैन कभी बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे, लेकिन जब अचानक इनके डिवोर्स की खबरें आई, तो उससे ऋतिक-सुजैन के चाहने वालों को बड़ा झटका लगा। 

ऋतिक सुजैन की लव स्टोरी काफी फिल्मी थीं। ऋतिक जब केवल 12 साल के थे, तब उन्होंने पड़ोस में रहने वाली सुजैन को दिल दे बैठे थे। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती थीं। वो एक्टर संजय खान की बेटी हैं। 

हालांकि तब तो ऋतिक ने अपनी दिल की बात सुजैन से नहीं कही थी। लेकिन उन्होंने इसके बारे में अपने करीबी दोस्त और एक्टर उदय चोपड़ा के साथ शेयर जरूर की थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए। कुछ सालों के बाद ऋतिक और सुजैन की राहें फिर मिलीं। तब दोनों की मुलाकात होने लगीं और फिर इसके बाद शुरू हो गई इनकी लव स्टोरी। 

साल 2000 में ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अमीषा पटेल के साथ उनकी फिल्म ‘कहो ना प्यार हैं’ आई थीं। इस फिल्म ने ऋतिक के करियर को जबरदस्त शुरूआत दीं। रातों-रात ऋतिक इस फिल्म से सुपरस्टार बन गए। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद ऋतिक ने कुछ ही महीनों के अंदर सुजैन से शादी कर हर किसी को चौंका दिया और साथ ही साथ चाहने वाली हजारों लड़कियों के दिल भी तोड़ दिए। शादी के बाद ऋतिक और दो बच्चे हुए। 

ऋतिक-सुजैन सालों तक साथ रहे, लेकिन फिर अचानक ही इनके इस रिश्ते में दरार की खबर सामने आ गई। 13 दिसंबर 2013 को दोनों ने अपनी 17 साल की शादी को खत्म कर दिया। अलग होने के बाद भी सुजैन और ऋतिक एक दूसरे के अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। वो एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं।

ऋतिक के लव अफेयर्स… 

ऋतिक की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं। ऋतिक का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ जुड़ चुका हैं।

करीना कपूर 

एक वक्त ऐसा था जब ऋतिक और करीना के अफेयर्स की खूब चर्चाएं थीं। कहा तो ऐसा भी जाता है कि कहो न प्यार है के लिए पहली पसंद करीना ही थीं, लेकिन फिर बाद में अमीषा पटेल को इसके लिए फाइनल किया गया। कहा जाता है कि उस वक्त ऋतिक एक ही समय पर सुजैन खान और करीना दोनों को डेट कर रहे थे। 

बारबरा 

2010 में फिल्म काइट्स आई थीं, जिसके बाद ऋतिक और बारबरा को लेकर कई खबरें आईं। तब ये तक कहा गया  कि ऋतिक और बारबरा की नजदीकियों के चलते उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई थी।

कंगना 

ऋतिक और कंगना के बारे में तो कौन नहीं जानता। दोनों के अफेयर की खबरें सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी में रही हैं। बताया जाता है कि कृष 3 से ऋतिक और कंगना के बीच नजदीकियां बढ़ी। और ये सीक्रेट अफेयर कुछ ही समय चल पया था। रिश्ता टूटने के बाद कंगना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को silly ex तक कह दिया था, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। 

कैटरीना

ऋतिक के लव अफेयर्स की लिस्ट में एक नाम कैटरीना कैफ का भी शामिल रहा है। बताया जाता है कि बैंग बैंग फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक और कैटरीना में गहरी दोस्ती हो गई थीं। तब दोनों के बीच प्यार के चर्चे होने लगेयह भी कहा जाता कि तलाक के बाद दोनों छिपते-छिपाते एक साथ टाइम स्पेंड करते थे। हालांकि इन खबरों के पीछे की सच्चाई आज तक नहीं पता चल पाई। 

कंगना-ऋतिक कंट्रोवर्सी…

कंगना और ऋतिक के बीच का विवाद काफी सुर्खियों में रहा है।  साल 2013 में कंगना और ऋतिक की कृष 3 फिल्म आई थीं। इस मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की भी खबर सामने आ गई थीं। वैसे तो इन खबरों पर कंगना और ऋतिक ने चुप्पी साधे रखीं। लेकिन 2016 में एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को अपना ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ बता दिया, जिसके बाद से ही दोनों के बीच ये पूरा विवाद शुरू हुआ। कंगना ने कहा था कि मुझे नहीं पता क्यों मेरा एक्स अटेंशन पाने के लिए बेवकूफियां करता हैं।

कंगना के इंटरव्यू के बाद ऋतिक ने ट्वीट किया और जवाब देते हुए अफेयर की चर्चाओं पर हैरानी जताई। जिसके बाद ऋतिक ने कंगना को एक लीगल नोटिस भी भेजा। ऋतिक ने अफेयर के दावे को लेकर कंगना से माफी मांगने को कहा। जिसके बाद कंगना ने भी उल्टा उनको एक नोटिस थमा दिया और कहा कि वो या तो अपने नोटिस को वापस ले लें या फिर क्रिमिनल केस का सामना करने के लिए तैयार रहें।

ऋतिक रोशन ने ये भी आरोप लगाया कि उनको कंगना की आईडी ढेर सारे ईमेल भेजे गए थे। लीगल नोटिस में उन्होंने दावा किया था कि उनको 1,439 ईमेल मिले हैं, जिनमें से अधिकतर ‘सेंसलेस, पर्सनल और बेहूदा’ हैं। एक्टर ने इन सभी मेल को लंबे वक्त तक नजरअंदाज किया और कोई भी रिप्लाई नहीं किया। लेकिन कंगना ने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों को खारिज किया और कहा था कि ऋतिक ने खुद उनसे बात करने के लिए एक अलग आईडी बनाई थीं।

कंगना ने नोटिस में कहा था कि सुजैन से तलाक की प्रोसेस में कोई परेशानी ना आए, इसलिए उन्होंने एक नई आईडी बनाई थीं। कंगना की ओर से ये दावा भी किया गया था कि वो मेल आईडी उनको खुद ऋतिक ने ही दी थी। इस दौरान दोनों के बीच का विवाद तब और गहरा गया था, जब ऋतिक ने लीगल नोटिस में कंगना पर मानसिक रूप से अस्थिर होने तक का आरोप लगा डाला, जिस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि वो खुद मानसिक समस्याओं के शिकार हैं।

ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले उन्होनें 2016 में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब केस IPC की तमाम धाराओं के तहत दर्ज हुआ था। जिसमें आईटी एक्ट और चीटिंग संबंधी धारा शामिल थी। दोनों के बीच का ये विवाद बीच बीच में चर्चाओं में आ जाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds