निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' वाली टिप्पणी पर शुरू हुआ सियासत, कांग्रेस ने बताया प्रदेश की जनता का अपमान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 02 Feb 2022, 12:00 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने ‘यूपी टाइप’ वाला एक बयान दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। मंगलवार एक फरवरी को देश का आम बजट (Budget 2022) पेश किया। एक ओर सरकार की तरफ से बजट को लेकर काफी तारीफें की जा रही हैं। सरकार दावा कर रही है कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर ये बजट पेश किया गया। वहीं विपक्ष इस बजट की काफी आलोचना करता नजर आ रहा है। 

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान को लेकर अलग ही बवाल छिड़ गया है। दरअसल, बजट पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस (Nirmala Sitharaman Press Conference) में सीतारमण ने ‘यूपी टाइप’ वाला एक बयान दे दिया, जिस पर सियासत शुरू हो गई है। चुनावी मौसम में इस बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई और इसे यूपी की जतना का अपमान बताती नजर आ रही हैं। 

सीतारमण के बयान पर कांग्रेस भड़की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा- ‘निर्मला सीतारमण जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है…लेकिन यूपी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या जरूरत थी? समझ लीजिए, यूपी के लोगों को ‘यूपी टाइप’ होने पर गर्व है। हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है।’

यही नहीं कांग्रेस ने तो सीतारमण के इस बयान को लेकर ट्विटर पर #यूपी_मेरा _अभिमान की भी शुरुआत कर दी। यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लिखा कि निर्मला सीतारमण ने अपने शर्मनाक बयान से न सिर्फ यूपी के बौद्धिक इतिहास और चेतना को, बल्कि समूचे प्रदेश की जनता को अपमानित किया। यूपी की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। 

जानें क्या है पूरा मामला?

मामला कुछ ऐसा है कि बीते दिन बजट पेश किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार का बजट शून्य है। राहुल ने कहा कि बजट में सैलरी क्लास, मिडिल क्लास, गरीब-वंचित, युवाओं, किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है। 

फिर जब बजट के बाद प्रेसवार्ता हुई, तो उसमें पहले तो वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से राहुल के बयान पर रिएक्शन दिया। पंकज चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया। बजट में सभी सेक्टर्स के लिए घोषणाएं की गई हैं। 

इसके बाद निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि चौधरी ने टिपिकल ‘यूपी टाइप’ जवाब दिया है। मुझे लगता है यूपी से भागने वाले सांसद (राहुल गांधी) के लिए इतना ही काफी है। सीतारमण ने आगे कहा कि राहुल ने जिन कैटेगरी का जिक्र किया है, उनके लिए मैंने बजट में कुछ न कुछ कहा है। 

वित्त मंत्री ने आगे ये कहा कि मुझे उस पार्टी पर दया आती है, जिसके पास एक ऐसा नेता है, जो सिर्फ टिप्प्णी करना जानता है। मैं आलेचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds