अयोध्या की इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, जानिए इस अजब गजब मामले के बारे में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 27 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर इस वक्त सभी पार्टियों की तरफ से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो रहा है। कांग्रेस ने भी इन चुनावों के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की। कांग्रेस की ये लिस्ट इस वक्त काफी चर्चाएं बटोर रही हैं। वजह है लिस्ट में एक नाम, जो सुर्खियों में छाया हुआ है। वो नाम है अखिलेश यादव का। 

जी हां, कांग्रेस ने अयोध्या की बीकापुर सीट से अखिलेश यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इस सीट से कांग्रेस ने अखिलेश यादव नाम के उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा, जिसके बाद लोग इस पर काफी चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 89 प्रत्याशियों की तीसी लिस्ट जारी की। लिस्ट में 72वें नंबर पर बीकापुर विधानसभा सीट से अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया गया। इस नाम को लेकर ही काफी चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले कांग्रेस पार्टी दो और लिस्ट जारी कर चुकी हैं। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 125, दूसरी लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 255 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। फिलहाल 148 सीटों के लिए नाम का ऐलान बाकी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds