दिल्ली में महिला के साथ हैवानियत: पहले किया गैंगरेप, फिर बाल काटे, मुंह पर कालिख पोतकर सड़कों पर घुमाया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 27 Jan 2022, 12:00 AM

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा (Delhi Shahdara Rape) से लड़की के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बारे में जानेंगे तो आप भी कांप जाएंगे। 26 जनवरी के दिन यहां आपसी रंजिश में महिला का अपहरण हुआ। फिर उसका गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला यही नहीं थमा। इसके बाद कुछ महिलाओं ने पीड़ित लड़की के ही बाल काटकर उसको सड़कों पर घुमाया। लड़की का मुंह काला कर, उसके गले में चप्पलों की माला भी पहनाई। 

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें भीड़ महिला के बाल काटकर उसके मुंह पर कालिख पोतने के बाद जूतों की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाती दिख रही है। भीड़ में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि इसे अवैध शराब बेचने वालों ने अंजाम दिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर संज्ञान लेते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई की अपील की। स्वाति मालीवाल ने  घटना का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा- ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।’

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा- ‘ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

पुलिस के मुताबिक इस घटना को निजी दुश्मनी के लिए अंजाम दिया गया। खबरों के मुताबिक पीड़ित महिला कई सालों से दिल्ली के शाहदरा इलाके में रह रही थीं। महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पड़ोस में रहने वाला एक शख्स महिला के एकतरफा प्यार करने लगा। महिला ने कई बार उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। वहीं कुछ दिन पहले उस शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद युवक के परिवारवाले महिला को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। 

पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में जांच के आदेश के दिए गए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds