महायुद्ध की तैयारी! यूक्रेन पर हमले के लिए रूस ने तैनात किए 1 लाख सैनिक, जवाबी हमले के लिए अमेरिका भी मुस्तैद

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

यूक्रेन और रूस के बीच अब भी तनाव कम नहीं हो रहा। अमेरिका की चेतावनी के बाद भी रूस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रुस ने यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर एक लाख के करीब सैनिक तैनात कर दिए है। सैटेलाइट की जो तस्वीरें है उनसे ये पता चलता है कि इनके पास एक से बढ़कर एक बढ़िया हथियार है, जैसे कि तोप, मिसाइल ये सब कुछ। इससे रूस कभी भी यूक्रेन और अमेरीका पर हमला कर सकता है।

 यूक्रेन को जब भी मदद की जरूरत पड़ी तब तब उसे अमेरिका ने मदद पहुंचाई है। यूएस के अलावा बाल्टिक नेशन इस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों ने अमेरिकी एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल यूक्रेन को मदद के तौर पर भेजने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर रूस कोई सैन्य कार्रवाई करता है तो ये युद्धपोत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इनमें से पांच 775 रोपुचा क्लास के एम्फीबियस वॉरफेयर शिप हैं, जबकि एक प्रोजेक्ट 11711 इवान ग्रेन क्लास लैंडिंग शिप है। इनमें से 6 युद्धपोत बाल्टिक सागर से होकर भूमध्य सागर की ओर निकले। पहले के तीनों शिप इंग्लिश चैनल को पारकर दक्षिण की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि बाकी के तीन खराब मौसम के कारण उत्तरी सागर में पहुंचने वाले हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds