बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई: अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से जल्द शादी कर सकते हैं Farhan Akhtar, ऐसी है प्लानिंग…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 04 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 04 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े तमाम बड़े सेलिब्रिटीज की आलीशान वेडिंग देखने को मिली। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल (Katrina Kaif – Vicky Kaushal)  से लेकर राजकुमार-पत्रलेखा तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। अब इस साल यानी 2022 में भी कई बॉलीवुड में कई बड़ी शादियां हमें देखने को मिल सकती हैं। 

इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का भी नाम शामिल हैं। एक्टर फरहान अख्तर लंबे वक्त से शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों बहुत जल्दी शादी की तैयारी में हैं। खबर ऐसी सामने आ रही हैं कि ये कपल मार्च में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि फरहान-शिबानी 3 साल से रिलेशन में हैं और वो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान और शिबानी की मार्च 2022 में मुंबई में ग्रैंड वेडिंग होगी। हालांकि दोनों की शादी कम ही लोगों को करने की तैयारी में है, क्योंकि देश पर एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। यही वजह है कि दोनों ने फैसला लिया कि वो अपनी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट करेंगे। शिबानी और फरहान की शादी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हो सकती है, जिसके लिए लगभग सब कुछ फाइनल हो गया है। वहीं कपल अपनी शादी में फेमस डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की ड्रेस पहनेंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds