Russia Petrol Export Ban: 1 अप्रैल से पेट्रोल नहीं बेचेगा रूस, जानें क्या है असली वजह?

Rajni | Nedrick News India, Russia Published: 28 मार्च 2026, 03:18 PM Updated: 28 मार्च 2026, 03:18 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Russia Petrol Export Ban: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में एक नई जंग छिड़ गई है। जहाँ दुनिया पहले से ही गैस की किल्लत और महंगाई से जूझ रही है, वहीं रूस के एक ताजा फैसले ने ग्लोबल मार्केट की चिंता और बढ़ा दी है। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रूस 1 अप्रैल 2026 से पेट्रोल (गैसोलीन) के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाने जा रहा है। यह पाबंदी केवल कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि 31 जुलाई तक यानी पूरे चार महीने लागू रहेगी। रूस का यह कदम आने वाले समय में दुनिया भर में ईंधन की कीमतों को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकता है।

और पढ़ें: 31 March Financial Deadlines: सावधान! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, 31 मार्च की डेडलाइन मिस न करें

बता दें कि रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने इस संबंध में ऊर्जा मंत्रालय को औपचारिक निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने भी इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिसमें मंत्रालय को जल्द से जल्द निर्यात पर रोक लगाने का ब्लूप्रिंट (प्रस्ताव) तैयार करने को कहा गया है।

रूस ऐसा क्यों कर रहा है?

दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव है। इस तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कीमतें कभी अचानक बढ़ रही हैं तो कभी गिर रही हैं। ऐसे माहौल में रूस अपनी स्थिति को सुरक्षित रखना चाहता है।

निर्यात पर ‘ब्रेक’

एक दिलचस्प बात यह भी है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूसी ईंधन (Petrol/Gasoline) की मांग अब भी काफी ज्यादा है। रूस के पास मोटी कमाई करने और ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के बेहतरीन मौके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह निर्यात पर ‘ब्रेक’ लगा रहा है। इससे यह साफ हो जाता है कि रूस के लिए फिलहाल विदेशी मुनाफा नहीं, बल्कि अपने देश की ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू जरूरतों को पूरा करना पहली प्राथमिकता है।

क्या है वजह

असल में रूस को पिछले साल के कड़वे अनुभव भी याद हैं। यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के दौरान रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया था, जिससे घरेलू बाजार में पेट्रोल की किल्लत पैदा हो गई थी। इसके अलावा, रूस में खेती और छुट्टियों के खास मौसम (Spring/Summer) में ईंधन की मांग चरम पर होती है। इन दोनों चुनौतियों ने मिलकर स्थिति को काफी गंभीर बना दिया था। यही वजह है कि इस बार पुतिन सरकार ने ‘प्रिवेंटिव स्ट्राइक’ (Preventive Strike) के तौर पर पहले ही निर्यात रोकने का मन बना लिया है।

अनुभवों से ली सीख

बीते अनुभवों से सीख लेते हुए रूस अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वह नहीं चाहता कि घरेलू बाजार में फिर से पेट्रोल की किल्लत पैदा हो या कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होकर बेकाबू हो जाएं। यही वजह है कि मास्को ने विदेशी मुनाफे के बजाय ‘नेशन फर्स्ट’ (Nation First) की नीति को अपनाते हुए यह कड़ा फैसला लिया है।

यही वजह है कि पुतिन सरकार ने निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाने का कड़ा फैसला लिया है। इसका सीधा मकसद यह है कि जो पेट्रोल पहले विदेशों को निर्यात किया जाता था, वह अब घरेलू बाजार (Domestic Market) की जरूरतों को पूरा करने के काम आएगा। इस रणनीतिक कदम से न केवल देश के भीतर पेट्रोल की निर्बाध सप्लाई (Uninterrupted Supply) बनी रहेगी, बल्कि ईंधन की कीमतों को भी स्थिर और काबू में रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

पिछले साल के आंकड़ें

आंकड़ों पर गौर करें तो, रूस ने पिछले साल करीब 50 लाख मीट्रिक टन पेट्रोल का निर्यात किया था, जिसका मतलब है कि औसतन रोजाना 1,17,000 बैरल पेट्रोल विदेशी बाजारों में भेजा जाता था। अब जब यह विशाल स्टॉक पूरी तरह से रूसी बाजार के भीतर ही रहेगा, तो इसका सकारात्मक असर घरेलू सप्लाई और कीमतों पर साफ तौर पर दिखाई देगा। यह कदम न केवल स्टॉक को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि बाजार में ईंधन की किसी भी संभावित कमी को पहले ही खत्म कर देगा। कुल मिलाकर रूस का यह कदम साफ दिखाता है कि वह वैश्विक अनिश्चितता के बीच अपने देश की ऊर्जा सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत दे रहा है। आने वाले महीनों में इसका असर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

 

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds