Trending

Roopa Gangauli: कहां गायब है ‘महाभारत की द्रौपदी’? 3 बार सुसाइड की कोशिश-पति ने दिया था ट्रॉमा, झेली तंगी

Shikha Mishra | Nedrick News
Mumbai
Published: 20 Feb 2026, 11:32 AM | Updated: 20 Feb 2026, 11:32 AM

Roopa Gangauli: कभी कभी कोई फिल्म या कोई टीवी शो ऐसा बनता है, जिसकी बराबरी दशको में कोई नहीं कर सकता है, एक ऐसा ही  टीवी शो था बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के बैनर तले बना एक मैथोलॉजिकल ड्रामा महाभारत… इसके किरदारों, उसकी अदाकारी की चर्चा आज भी होती है, महाभारत, जिसका हर एक किरदार सबसे खास था, जो भी महाभारत का हिस्सा बना, वो हमेशा के लिए सदाबहार कलाकार बन गया.. लेकिन क्या आप ये जानते है कि इस टीवी शो की जान… जिसे महाभारत के होने का कारण माना जाता है, वो किरदार किसमे निभाया था, और आखिर अब कहा है।

टेलीफिल्म निरुपमा से अपने करियर की शुरुआत

वो..जी हां, हम बात कर रहे है शो में द्रोपदी का रोल प्ले करने एक्ट्रे, रूपा गांगुली के बारे में…रूपा गांगुली को शो से तो काफी पॉपुलेरिटी मिली थी, लेकिन फिर भी वो एंटरटेनमेंट जगत में ज्यादा टिक क्यों नहीं पाई.. इतना ही नहीं अपने पति के दिए ट्रामा के कारण रूपा ने 3 बार सुसाईड अटेंप्ट किया था। अपने इस लेख में हम रूपा गांगुली की लाइफ से जुड़े कुछ किस्सो के बारे में जानेंगे.. जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते है।

रूपा गांगुली, जिन्होनें साल 1986 में हिंदी टेलीफिल्म निरुपमा से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो कि रवींद्रनाथ टैगोर की बंगाली लघु कहानी देनापोना पर आधारित थी, ये कहानी दहेज प्रथा, इसके विनाशकारी परिणामों और पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं के शोषण के इर्द-गिर्द घूमता है, रूपा ने दहेज पीड़िता का किरदार निभाया था, इस फिल्म में रूपा को काफी सराहना मिली, लेकिन उन्हें वो फेम नहीं मिला, जिसकी वो हकदार थी।

लेकिन 1988 में जब वो महाभारत में द्रौपदी के किरदार में आई तो उनका स्टारडम सातवे आसमान पर पहुंच गया। लेकिन केवल इस शो तक ही सीमित रह गया। रूपा कहती है कि उन्हें बाहरी होने के कारण कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, उनके करियर को ज्यादा बूस्ड नही मिला, हालांकि वो बंगाली फिल्मों में एक्टिव थी, लेकिन फिर भी हिंदी में उन्हें काफी जूझना पड़ा।

जब पति के कारण किया सुसाइड अटेंप

रूपा गांगुली की नीजि जिंदगी भी काफी उथप पुथल भरी रही। रूपा ने साल 1992 में एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से शादी की थी, और शादी के बाद रूपा ने एक्टिंग करियर को अलविदा कर दिया था, सब कुछ ऊपर से तो ठीक चल रहा था लेकिन अचानक दोनो ने 2007 में तलाक ले लिया, रूपा का एक बेटा है। तलाक होने के बाद पहली बार रूपा ने राजीव खंडेलवाल के एक टीवी शो सच का सामना में ये खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि पति के दवाब में आकर एक्टिंग छोड़ी थी, उनके पति ने उन्हें पैसे पैसे के लिए मोहताज कर दिया था।

वो घर पर रहती, परिवार और बच्चे को संभालती थी, लेकिन फिर भी उनका पति उन्हें पैसे नहीं देता था, उन्हें बार बार पति के सामने हाथ फैलाने पड़ते थे, उन्हें काफी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था, पति के तानों और उसकी हरकतों से तंग आकर रूपा ने 3 बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन ये उनकी किस्मत थी कि वो बच गई। लेकिन जब सब कुछ हद से ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने बर्दाश्त करने से बजाय उससे निकल जाना ही ठीक समझा। हालांकि तलाक के बाद बंगाली सिंगर दिव्यूंदु मुखर्जी के साथ रिश्ते में थी, लेकिन दोनो अलग हो गए।

अब कहा है रूपा

रूपा गांगुली अस वक्त अकेले जीवन बिता रही है, और राजनीति में सक्रिय में है। वो पश्चिम बंगाल में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। हिंदी फिल्मों में वो अंतिम बार 2017 में नजर आई थी, लेकिन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में वो अभी भी सक्रिय है। उनका मानना है कि वो अब अकेले ही रहना चाहती है और अकेले ही खुशी महसूस करती है। कभी टॉप की एक्ट्रेस रही रूपा गांगुली को भी लाइफ में इतने उतार चढ़ाव देखने मिले.. हालांकि अब वो स्टेबल लाइफ जा रही है.. जो उनके फैंस के लिए एक राहत की बात है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds