Trending

WhatsApp Privacy controversy: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप- मेटा डेटा शेयरिंग पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा– भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में

Nandani | Nedrick News Published: 03 Feb 2026, 10:11 AM | Updated: 03 Feb 2026, 10:29 AM

WhatsApp Privacy controversy: व्हाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारतीय यूजर्स का डेटा मेटा के साथ साझा करना देश में निजता के अधिकार का उल्लंघन है। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने व्हाट्सएप को निर्देश दिया, “हम आपको मेटा के साथ कोई भी जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं देंगे। इस देश की प्राइवेसी नीतियों के साथ खेलने की इजाजत कतई नहीं है।”

और पढ़ें: Kotdwar Baba Shop Controversy: कोटद्वार हंगामे के बीच दीपक कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरी कहानी

तीन अपीलें और कानूनी पहलू (WhatsApp Privacy controversy)

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में तीन अपीलें दर्ज हैं मेटा, व्हाट्सएप और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से। इन अपीलों का पक्ष सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने रखा। सुनवाई के दौरान मेटा के वकील ने अदालत को बताया कि 213 करोड़ रुपये का जुर्माना पहले ही जमा कर दिया गया है। वहीं, CCI ने एनसीएलएटी (NCLAT) के कुछ निष्कर्षों पर आपत्ति जताई।

प्राइवेसी पॉलिसी पर तीखे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। CJI ने कहा कि पॉलिसी इतनी जटिल और चालाकी से बनाई गई है कि आम नागरिक इसे समझ ही नहीं पाएंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या घरेलू कामगार, निर्माण मजदूर या छोटे विक्रेता इस नीति को समझ सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐप की आदत डालकर यूजर्स को मजबूर किया जा रहा है और उनकी मजबूरी का व्यावसायिक फायदा उठाया जा रहा है।

डेटा का गलत इस्तेमाल और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लोगों के डेटा का गलत इस्तेमाल व्यावसायिक लाभ के लिए किया जा रहा है। लाखों यूजर्स के डेटा का पहले ही दुरुपयोग हो चुका है। मेटा के वकील अखिल सिबल ने तर्क दिया कि सीमित डेटा शेयरिंग की अनुमति है, लेकिन CJI ने कहा, “यदि आपको डेटा का कोई हिस्सा बेचने लायक लगेगा, तो आप बेच देंगे। सिर्फ इसलिए कि भारतीय उपभोक्ता मूक हैं, उन्हें शिकार नहीं बनाया जा सकता।”

यूजर्स को दो विकल्प ही दिए जा रहे हैं

सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि व्हाट्सएप यूजर्स के सामने केवल दो विकल्प हैं या तो पॉलिसी स्वीकार करें या ऐप बंद कर दें। कोर्ट ने इस पर चिंता जताई कि देश के दूरदराज इलाकों और गांवों में रहने वाले लोग, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती, नीति के खतरनाक प्रभाव को समझ ही नहीं पाएंगे।

डेटा शेयरिंग की अनुमति से साफ इनकार

CJI ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक व्हाट्सएप यह साबित नहीं करता कि उसे डेटा शेयर करने का कोई दैवीय अधिकार हासिल है, तब तक उसे डेटा शेयर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

आगे की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। अब इन अपीलों पर विस्तृत सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच के सामने होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि एनसीएलएटी के जनवरी 2025 के आदेश की स्थिति अभी भी अहम है। इस फैसले से भारत में डिजिटल प्राइवेसी और बड़ी टेक कंपनियों की जवाबदेही तय होगी।

और पढ़ें: Recession in India 2026: मंदी के डर के बीच भारत की अर्थव्यवस्था कैसे कर रही है मुकाबला? जानें रिपोर्ट में क्या कहा

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds