मध्य प्रदेश: 7 सालों में सरपंच ने किया गांव को बर्बाद, देखिए Nedrick News की ये Exculsive Report

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Oct 2021, 12:00 AM

कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में एमपी सीएम बारिश में खड़े हो छाता लगाकर पौधों में पानी देते नजर आ रहे थे। सीएम ये कर्मठता देखकर तो लोगों की बोलती बंद हो गई थी… भई इतनी तेज बारिश में भी पौधों को अलग से पानी की जरूरत पड़ी, तो ये तो वाकई में सबकी बोलती बंद करने वाली बात ही है। अब जरा सोचिए ऐसे कर्मठ सीएम के राज्य में छोटे अधिकारी भी कितने मेहनती होंगे। इतने मेहनती कि बीते 7 सालों से 4 गांवों के सरपंच हैं, लेकिन पंचायत भवन तक नहीं है।

आज तक कोई पंचायत ही नहीं बैठी। लोग ऐसे जी रहे हैं, जैसे वो आज से 100 साल पहले से वक्त में जी रहे हो, लेकिन यहां पर न तो सरपंच को इनकी सुध लेने की फुर्सत है और सरकार की बात तो छोड़ ही देते है। आज आपको सीएम शिवराज सिंह चौहान के राज के एक गांव के बारे में बताने जा रहे है… डिजिटल इंडिया, आधुनिक भारत, सबका साथ सबका विकास के ये जो सारे नारे है… उस सभी की धज्जियां उड़ती हुई नजर आएगी। बीते 7 सालों में इस गांव के हाल के बाद शिवराज सरकार में कितना बड़ा घोटाला हो रहा है, इसका भी खुलासा हो जाएगा। गांव का हाल जानने के लिए आज हमारी इस पूरी वीडियो को देखिए

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds