Trending

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Aug 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर बॉलीवुड की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया। रेखा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी दी। लेकिन रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रही। यहीं वजह है कि आज भी लोग बड़े ही इंट्रेस्ट के साथ उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहते है। तो आइए बताते है कि रेखा के नाम के आगे रेखा कभी सरनेम क्यों नही लगाती। रेखा ने आजतक शादी क्यों नहीं की और रेखा के अफेयर किस-किस से रहे। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1950 में चेन्नई में हुआ था। रेखा का असली नाम भानुरेखा है। रेखा जेमिनी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल से की थी। रेखा के पिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर थे। जबकि रेखा की मां भी साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थी। यहीं सबसे बड़ी वजह थी कि रेखा भी एक सुपरस्टार बनने के ख्वाब देखा करती थी। रेखा आर्थिक तंगी के चलते पढ़ नहीं पाईं। जिसके बाद रेखा ने छोटी उम्र में पढ़ाई से दूरी बना ली। ऐसे में रेखा ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने और अपनी जिंदगी का गुजारा करने का फैसला लिया था। 

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

रेखा के पिता कौन है

रेखा कि पिता जेमिनी गणेशन का असली नाम रामास्वामी गणेशन है। एक्टर बनने से पहले वे मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर हुआ करते थे। लेकिन उनका इंट्रेस्ट सिनेमा जगत की और बढ़ा जिसके चलते उन्होंने नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया का रुख किया। फिर जेमिनी ने प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव के तौर पर जेमिनी स्टूडियो के साथ काम करना शुरू किया। 

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

रेखा के माता-पिता का अफेयर कैसे शुरु हुआ

रामास्वामी गणेशन को अपने गुड लुक की वजह से तमिल की फिल्म मिस मालिनी में काम करने का मौका मिला। फिर क्या था उन्होंने वो फिल्म की और साल 1947 में रिलीज हुई। फिल्म में जेमिनी और रेखा की मां पुष्पावल्ली दोनों साथ नजर आए। ऐसे में दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन जेमिनी रेखा की मां पुष्पावल्ली से मुलाकात से पहले ही शादीशुदा थे।

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

आलोचनाओं का करना पड़ा सामना

हालांकि साल 1954 में गणेशन और पुष्पावल्ली के अफेयर की खबरें दिन-रात लाइमलाइट में रहती थी। क्योंकि पुष्पावल्ली बिना शादी के ही मां बनने वाली थी। फिर उनसे एक बेटी हुई जिसका नाम भानुरेखा रखा। जिसे आज रेखा के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है। अगर देखा जाए तो रेखा का पूरा नाम ‘भानुरेखा गणेशन’ है। फिर भी रेखा ने कभी भी अपने नाम के पीछे पिता का नाम नहीं लगाया। क्योंकि रेखा के पिता जेमिनी ने कभी भी उनकी मां पुष्पावल्ली को पत्नी होने का दर्जा नहीं दिया। यहां तक की जेमिनी ने रेखा को अपनी बेटी के तौर पर भी कभी नहीं अपनाया। इसी के चलते रेखा ने कभी भी अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाया।

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

रेखा ने महज 16 की उम्र में किया डेब्यू

बात करें रेखा के करियर की तो रेखा ने अपने बचपन के दिन यानी की महज 16 की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था। लेकिन उन्हें पहचान कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999 से मिली। इस फिल्म के बाद ही रेखा के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। फिर रेखा ने 1969 में आई फिल्म अनजाना सफर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने रेखा और एक्टर विश्वजीत चटर्जी के किसिंग सीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि इसके बावजूद रेखा को फिल्म दो अनजाने से असली पहचान मिली। इस फिल्म में रेखा अमिताभ बच्चन के ऑपोजिट नजर आईं थी। 

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

इन फिल्मों में आई नजर

रेखा ने बॉलीवुड को लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं। इन फिल्मों में खून भरी मांग, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, जुदाई, सिलसिला, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बीवी हो तो ऐसी समेत कई हिट फिल्में शामिल हैं। 

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

इन एक्टर्स के साथ जुड़े नाम 

हालांकि अपने दिनों में रेखा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही। उनके अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों समेत लोगों के बीच चर्चा का विषय भी हुआ करता था। रेखा का नाम बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र कुमार, किरण राव, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अक्षय कुमार, और अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था। इसके बावजूद रेखा और अमिताभ बच्चन की स्टोरी सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में रही, उनकी लव स्टोरी को आज भी लोग बड़े ही शौक से पढ़ना और सुनना चाहते है।

रेखा-अमिताभ का अफेयर 

रेखा और अमिताभ बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों का अफेयर शुरु हुआ। हालांकि तब अमिताभ बच्चन की शादी जया भादुरी से हो चुकी थी। जिसके बाद उनकी लव लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही। ऐसे में थोड़े वक्त बाद ही दोनों को एक दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा और ये लव स्टोरी फिर कभी पूरी न हो सकी।

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

बिजनेसमैन से की शादी

इतने धोखे मिलने के बाद रेखा ने आखिरकार शादी कर सैटल होने का मन बनाया। उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से 1990 में शादी की। शादी के महज 3 महीने बाद ही रेखा को मालूम पड़ा की उनके पति मुकेश अग्रवाल मेंटली बीमार है। जिसके चलते रेखा ने मुकेश से दूरी बना ली। बाद में उनके पति ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। इसके चलते एक्ट्रेस को तमाम आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। इसके बावजूद रेखा ने कभी हार नहीं मानी और काम करती रही।

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

कई अवॉर्ड्स किए अपने नाम 

गौरतलब है कि रेखा ने अपने 50 साल के करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा की टोटल नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर है। इसके साथ ही उनके पास कई मंहगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। जिनमें ऑडी ए 3, होंडा सिटी कार, BMW जैसी कारें शामिल है। 

Rekha Biography: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती सरनेम, शादी और अफेयर्स को लेकर जानें पूरी स्टोरी... — Nedrick News

फैंस के दिलों पर किया राज

रेखा ने अपने इस 50 साल से ज्यादा के करियर में फैंस के दिलों पर खूब राज किया। भले ही आज वे बड़े पर्दे से दूर है, लेकिन आज भी रेखा कई रिएलिटी शोज, इवेंट्स और अवॉर्ड्स शोज में नजर आती है। आज भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds