जेडीयू-बीजेपी का टूट सकता है गठबंधन, बिहार की सियासत में होगा बड़ा बदलाव?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 08 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार में सियासी उठापटक के बीच खबरें है कि जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूट सकता है। नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने रास्ते अलग कर सकते है। जिस तरह से बीजेपी और जेडीयू के बीच कोल्ड वार चल रही है, उससे तो यही मालूम होता है कि 11 अगस्त से पहले ही जेडीयू की सरकार गिर जाएगी। 

दरअसल, बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासत करवट लेने की तैयारी में है। जहां एक ओर बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासत गर्माई हुई है। वहीं अब खबरें है कि जेडीयू बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ के आरजेडी के साथ मिलकर अपनी सरकार बना सकती है। जेडीयू ने मंगलवार को अपने विधायकों और सांसदों को बैठक के लिए पटना में बुलाया है। 

RJD ने विधायकों को दिए निर्देश

जेडीयू की बैठक मंगलवार यानी कि 9 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को 10-12 तारीख के बीच पटना में रहने के निर्देश दिए है। साथ ही तेजस्वी प्रकाश ने विधायकों की बैठक भी बुलाई है। जल्द ही नीतीश कुमार बीजेपी का दामन छोड़ आरजेडी के साथ जाने वाले हैं, यहां तक की ये भी तय हो चुका है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री कोई नहीं होगा। इसके अलावा तेजस्वी यादव को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी।

बिहार में आनेवाले दिन अहम

इन सब तैयारियों के बीच ये तो साफ है कि बिहार में आने वाले कुछ दिन बेहद ही अहम होने वाले है। इसी बीजेपी के दो शीर्ष नेताओं ने बैठक और रोड शो किया। साथ ही ये ऐलान किया कि 2024 और 2025 में के बाद भी बीजेपी का जेडीयू के साथ गठबंधन बना रहेगा। 

बीजेपी-जेडीयू की टूट 

हालांकि नीतीश कुमार जिस तरह से बीजेपी के नेताओं के साथ एक के बाद एक किनारा करते जा रहे है। बीजेपी के बैठकों में, राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह, नीति आयोग की बैठक और राष्ट्रपति भोज में भी नीतीश कुमार की उपस्थिति नहीं थी। ऐसे में उन सबको देखते हुए कयास मजबूती पकड़ते जा रहे है।  

सियासत में हो सकता है बदलाव

बता दें कि बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच जानकारी मिली है कि नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से भी बातचीत की है। नीतीश कुमार का यूं आरजेडी और कांग्रेस के साथ वार्ता करना इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds