Global Superpowers Countries: सिर्फ ताकत नहीं, सोच और सिस्टम भी बनाते हैं किसी देश को महाशक्ति, जानिए सुपरपावर बनने के असली पैमाने

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Aug 2025, 12:00 AM | Updated: 26 Aug 2025, 12:00 AM

Global Superpowers Countries: जब भी दुनिया की सबसे ताक़तवर देशों की चर्चा होती है, तो ज़हन में सबसे पहले अमेरिका, फिर रूस और चीन जैसे देशों का नाम आता है। लेकिन सवाल यह है कि किसी देश को “महाशक्ति” या सुपरपावर आखिर किस आधार पर माना जाता है? क्या सिर्फ परमाणु हथियार रखना ही काफी है, या बात उससे कहीं आगे तक जाती है? चलिए, इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

और पढ़ें: Pakistan Economic Census Mosques: तो ये है पाकिस्तान के ‘डंपर’ बनने की असली वजह! 6 लाख मस्जिदें, 36 हजार मदरसे और सिर्फ 23 हजार कारखाने

क्या होता है महाशक्ति का मतलब? Global Superpowers Countries

महाशक्ति या सुपरपावर वो देश होता है जो दुनिया के फैसलों पर असर डाल सके, चाहे वो सुरक्षा से जुड़े हों, वैश्विक अर्थव्यवस्था से, या फिर तकनीकी और सांस्कृतिक नेतृत्व से। ऐसे देश न सिर्फ अपनी सीमाओं के भीतर मजबूत होते हैं, बल्कि उनकी पकड़ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साफ नजर आती है। वे दूसरे देशों की नीतियों को प्रभावित करने की स्थिति में होते हैं।

सैन्य ताकत-ज़रूरी लेकिन अकेले काफी नहीं

सबसे पहले बात करें सैन्य शक्ति की तो यह सुपरपावर बनने की पहली और बुनियादी शर्त है। अमेरिका, रूस जैसे देशों के पास ऐसी सेनाएं हैं जो हर तरह के युद्ध से निपटने में सक्षम हैं, फिर चाहे वो जमीन पर हो, आसमान में या समुद्र में। परमाणु हथियार, ड्रोन तकनीक, साइबर डिफेंस और वैश्विक सैन्य अड्डे ये सब मिलकर उस देश की ताक़त का अंदाजा देते हैं।

आर्थिक ताकत -सुपरपावर की रीढ़

दूसरा बड़ा पैमाना है आर्थिक शक्ति। अमेरिका की डॉलर आधारित अर्थव्यवस्था, चीन का मैन्युफैक्चरिंग में डॉमिनन्स और निवेश क्षमता इन्हें ग्लोबल फैसलों में खास बनाते हैं। एक महाशक्ति की अर्थव्यवस्था इतनी बड़ी होनी चाहिए कि वह वैश्विक बाजार और व्यापार नीतियों को प्रभावित कर सके।

तकनीकी बढ़त -भविष्य पर पकड़

तीसरा अहम पहलू है तकनीकी लीडरशिप। आज के दौर में जो देश टेक्नोलॉजी में आगे है, वही भविष्य की राह तय कर रहा है। अंतरिक्ष में कामयाब मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी इन सबमें अमेरिका और चीन जैसे देश काफी आगे हैं। अमेरिका की NASA और चीन की स्पेस एजेंसी के काम इसके उदाहरण हैं।

संस्कृति और कूटनीति – नर्म ताक़त का असर

महाशक्ति बनने में एक और बड़ा रोल होता है सांस्कृतिक और कूटनीतिक प्रभाव का। जैसे अमेरिका की हॉलीवुड इंडस्ट्री, अंग्रेज़ी भाषा, म्यूजिक और लाइफस्टाइल पूरी दुनिया में अपनाई जाती है। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं में वीटो पावर और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजनयिक सक्रियता भी किसी देश की हैसियत को बढ़ाती है।

भारत की स्थिति क्या है?

अब बात करें भारत की, तो भारत तेजी से उन सभी क्षेत्रों में कदम बढ़ा रहा है जो एक महाशक्ति के लिए ज़रूरी माने जाते हैं। बढ़ती अर्थव्यवस्था, सशक्त सेना, ISRO जैसी तकनीकी उपलब्धियां, और दुनिया भर में बढ़ता कूटनीतिक प्रभाव, ये सब संकेत हैं कि भारत आने वाले समय में सुपरपावर की दौड़ में शामिल हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seasia Stats (@seasia.stats)

और पढ़ें: Who is Sergio Gor: मस्क ने जिन्हें कहा ‘सांप’, ट्रंप ने उन्हें क्यों बनाया भारत का अगला राजदूत? जानें कौन है सर्जियो गोर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds