काफी ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं इन भारतीय क्रिकेटरों की बीवियां, कोई डॉक्टर तो कोई है इंजीनियर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 16 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड खिलाड़ी भरे पड़े हैं। जो कभी भी किसी भी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक के उनके सफर को देखेंगे तो ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी देखने को मिलेंगे, जिनका फैमिली बैक ग्राउंड पहले से काफी अच्छा रहा हो। 

साथ ही अगर खिलाड़ियों की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो लगभग खिलाड़ियों का क्वालिफिकेशन कुछ खास नहीं है। हालांकि, उन्होंने खेल से अपनी पहचान बनाई है और दुनिया में अभी भी अपने हुनर की बदौलत ही नाम कमा रहे है। 

इसी बीच आज हम आपको कुछ भारतीय क्रिकेटरों की बीवियों के क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं…

इकोनॉमिक्स से मास्टर्स कर चुकी हैं अनुष्का

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने धूम मचा रखी है। कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। अनुष्का ने बीए करने के बाद इकोनॉमिक्स में मास्टर्स कर रखा है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट रही है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है।

भुवनेश्वर की बीबी ने किया है MBA

स्विंग के किंग कहे जाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मौजूदा समय में टीम इंडिया की एक मजबूत कड़ी है। उनकी पत्नी नूपुर नागर ने एमबीए किया है। खबरों की मानें तो वह ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर के रुप में काम भी कर चुकी है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की बीबी प्रतिमा सिंह मशहूर बास्केट बॉल खिलाड़ी रह चुकी है। प्रतिमा सिंह ने फिजिकल एजुकेशन और साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और फिजिकल एजुकेशन से मास्टर्स किया है।

सुरेश रैना की बीबी के पास है बीटेक की डिग्री

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना की बीबी प्रियंका चौधरी काफी पढ़ी लिखी है। उनके पास बीटेक की डिग्री है। वह कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बीबी अंजलि तेंदुलकर एक डॉक्टर हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और अपने जमाने की गोल्ड मेडिलिस्ट भी रह चुकी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds