Modi Cabinet Vistar: मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे ये नेता! देखें पूरी लिस्ट

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आज मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचलें तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अन्य पार्टियों से बीजेपी में शामिल हुए बड़े नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 

बताया जा रहा है कि आज शाम राष्ट्रपति भवन में बीजेपी और समर्थक पार्टियों के नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अगले साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में केंद्रीय मंत्रिमंडल में चुनावी राज्यों के नेताओं को जगह मिल सकती है। साल 2019 में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद बीजेपी पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाली है।

दरअसल, कई कैबिनेट मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालयों का जिम्मा है। तो वहीं, कई प्रमुख मंत्रालयों का जिम्मा खाली पड़ा है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश होगी। आईए जानते हैं कि किन नेताओं को मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह…

इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जो मध्यप्रदेश से ही आते हैं, उन्हें भी पार्टी मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है। असम से आने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से बीजेपी के दिग्गज नेता नारायण राणे और प्रीतम मुंडे, दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, एलजेपी नेता पशुपति पारस, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, जदूय के दिग्गज नेता राजीव सिंह लल्लन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, बीजेपी नेता वरुण गांधी, यूपी में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पश्चिम बंगाल से बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी और राजस्थान से भूपेंद्र यादव को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

दिल्ली पहुंच चुके हैं कई नेता

बताते चले कि इनमें से कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। एनडीए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों को भी साथ लेकर चलने के लिए बीजेपी उनके नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह दे सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार मे किन नेताओं को जगह मिलेगी, इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds