2-3 महीनों में धराशायी हो जाएगी नीतीश सरकार? तेजस्वी यादव के बयान पर सियासत तेज

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

एनडीए शासित बिहार की सियासत में उठा पटक का दौर जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी में जारी कलह के लिए राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, आरजेडी के नेता लगातार प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। 

इसी बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया है कि 2-3 महीनें में नीतीश सरकार धराशायी हो जाएगी।

अपनी नीतियों से भटक गई है नीतीश सरकार

बीते दिन शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने यह बात कही। उन्होंने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा सरकार अपनी नीतियों से भटक चुकी है, साथ ही हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार में हुए घोटालों का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा, नीतीश सरकार में कई घोटाले हुए हैं लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने बिना वैक्सीन का इंजेक्शन लगाए जाने का मुद्दा उठाया। दरअसल, छपरा में वैक्सीन देने वाले स्टाफ ने बिना वैक्सीन का ही इंजेक्शन लगा दिया था। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है।

बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने इसे बड़ा फर्जीवाड़ा बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में वैक्सीन की किल्लत है। सरकार के पास वैक्सीन की कमी की वजह से इस तरह की खबरें देखने को मिल रही है।

तेजस्वी के काफिले को दिखाए गए काले झंडे

बता दें, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। लोगों ने वहां उनका जमकर विरोध किया साथ ही जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के काफिले को काले झंडे भी दिखाए। इस दौरान कई ग्रामीणों ने तेजस्वी यादव से गांव की परेशानियों को लेकर शिकायत की। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार 2-3 महीनें में ही गिर जाएगी। बताते चले कि इससे पहले भी तेजस्वी यादव कई बार इस बात का दावा कर चुके हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds