Headlines

Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को है धनतेरस, जानें पूजा, खरीदारी और दीपदान का शुभ मुहूर्त

Table of Content

धनतेरस (Dhanteras 2024) का पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन माना जाता है, जिसमें लोग धन, सुख-समृद्धि, और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वंतरि के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी (Goddess Mata Lakshmi) और गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की पूजा करने का विधान है। शुभ चीजें भी घर लाई जाती हैं। इस दिन खासतौर पर सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

और पढ़ें: धनतेरस से भाई दूज तक जानें अलग-अलग परंपराएं | Rituals of Dhanteras, Bhai Dooj in Hindus

धनतेरस 2024 डेट और टाइम (Dhanteras 2024 Date and Time)

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे से शुरू होगी। वहीं, यह तिथि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 बजे समाप्त होगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 06:31 बजे से 08:13 बजे तक है।

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat
Source- Google

इस मुहूर्त करें खरीदें शुभ चीजें  

इस दिन सोना, चांदी, वाहन आदि खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat) को सुबह 10:31 बजे से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 06:32 बजे तक है। इसके अलावा आप 31 अक्टूबर को भी चीजें खरीद सकते हैं, जिनका शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-

शाम 04:13 से शाम 05:36 तक।

शाम 05:36 से रात 07:14 तक।

रात 07:14 से रात 08:51 तक।

यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस पर मृत्यु के देवता यम के नाम पर दीपक जलाना शुभ (yam ka deepak kab jalaya jata hai)  होता है। कल दीपक जलाने का कुल शुभ मुहूर्त 1 घंटा 17 मिनट है। 29 अक्टूबर 2024 को यम दीपदान का शुभ मुहूर्त कल शाम 5:38 बजे से 6:55 बजे तक है।

Diwali Laxmi Puja Samagri
Source: Google

विशेष ध्यान दें

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ धन की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और पूजा स्थल को फूल, दीये और रंगोली से सजाना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें।

चौकी पर भगवान धन्वंतरि के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। अंत में फल, मिठाई और अन्य चीजें चढ़ाएं और लोगों में प्रसाद बांटें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। नेड्रिक न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली से जुड़ी हैं ये धार्मिक मान्यताएं, जानें त्योहार से पहले क्यों की जाती है घर के हर इंच की सफाई

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds