Bigg Boss 18: पहले ही दिन घर में हुआ हंगामा, आपस में भिड़े रजत दलाल और तजिंदर बग्गा, जानें और क्या-क्या हुआ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 07 Oct 2024, 12:00 AM

सदी के सबसे विवादित शो में से एक बिग बॉस ने टीवी पर फिर से दस्तक दे दी है। बीते दिन रविवार रात शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और शो के होस्ट सलमान खान ने 18 कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में एंट्री करवाई। इस बार बिग बॉस 18 और भी ज्यादा विवादित होने वाला है क्योंकि इसमें टीवी और फिल्म एक्ट्रेस, वकील, राजनेता और यूट्यूबर की एंट्री हुई है। विवादों के लिए मशहूर इस शो ने पहले ही दिन विवाद खड़ा कर दिया है। शो के दो कंटेस्टेंट पहले ही दिन आपस में भिड़ गए। ये 2 कंटेस्टेंट रजत दलाल और तजिंदर बग्गा हैं। वहीं शो के एक और कंटेस्टेंट शहजादा धामी को लोगों ने उनकी जगह दिखा दी।

और पढ़ें: Amar Akbar Anthony: विनोद खन्ना की जगह पहले धर्मेंद्र को मिलने वाला था पुलिस अफसर का रोल, जानें फिल्म से जुड़ी खास बातें

पहले दिन भिड़े रजत दलाल-तजिंदर बग्गा

बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और झगड़े आम बात है। कई बार कंटेस्टेंट हाथापाई पर भी उतर आते हैं। बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है और पहले ही दिन रजत दलाल और तजिंदर बग्गा एक दूसरे से झगड़ते नजर आए। दरअसल, हुआ ये कि बातचीत करते-करते तजिंदर बग्गा ने बाइक वाली घटना का जिक्र कर दिया और रजत दलाल भड़क गए। उन्होंने कहा कि रजत का बाइक वाला वीडियो वायरल हुआ है और ये वीडियो इस बात का सबूत है कि बाइक गिरी नहीं।

Rajat Dalal-Tajinder Bagga
Source: Google

रजत की बात सुनकर तजिंदर ने उस पर तंज कसते हुए कहा कि उसने बाइक को गिरते हुए देखा है। यह सुनकर रजत दलाल भड़क गया। रजत ने अपना आपा खोते हुए कहा- मैं बहुत बड़ा गंवार हूं लेकिन प्यार से बात करता हूं नहीं तो 2 मिनट में तेरा भूत बना दूंगा।

रजत दलाल का बाइक वाला विवाद

आपको बता दें कि रजत दलाल एक मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्होंने अपनी कार से एक बाइक को टक्कर मार दी थी और इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। हालांकि रजत पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। जब इस घटना का जिक्र बिग बॉस के घर में हुआ तो उनका पारा चढ़ गया।

शहजादा धामी ने उड़ाया किसका मजाक

इस बार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर हुए एक्टर शहजादा धामी बिग बॉस 18 में हिस्सा ले रहे हैं। घर में कदम रखते ही उनकी टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा से पट गई। दोनों को पहले दिन गार्डन एरिया में देखा गया। इस दौरान शहजादा ने चुम दरंग के नाम का मजाक उड़ाया। शहजादा इस बात पर जोर देता रहा कि उसका नाम सिर्फ चुम है। अविनाश ने जवाब में कहा कि शहजादा का पूरा नाम सामने आना चाहिए, लेकिन शहजादा इस बात को मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद चुम दरंग सामने आती है, अपनी पूरी पहचान बताती है और शहजादा को चुप करा देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सोशल मीडिया पर लोग शहजादा की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों को पहले ही दिन शहजादा का रवैया पसंद नहीं आया। एक ने लिखा- शहजादा धामी चूम दरंग के नाम का मजाक उड़ा रहे हैं और यह ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा- शहजादा धामी की हरकतें छपरी जैसी हैं। एक ने कहा- शहजादा धामी को पहले खुद को देखना चाहिए कि क्या हुआ है।

और पढ़ें: Flying Beast से तलाक की खबरों पर रितु राठी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर दिया रियलिटी चेक

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds