40 साल के शख्स ने की नाबालिग लड़की से शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 May 2023, 12:00 AM | Updated: 01 May 2023, 12:00 AM

बिहार के सीवान जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है  और ये मामला कर्ज की वजह से 40 साल के एक शख्स से 11 साल की लड़की की शादी करने का है.  दरअसल, कर्ज नहीं चुकाने पर जिले के मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली 11 साल की लड़की से 40 वर्षीय व्यक्ति ने शादी कर ली और इसके बाद से ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read- बिहार में नीतीश के अपने नेता भी सुरक्षित नहीं, एक की सरेआम गोली मारकर हत्या. 

जानिए क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैरवा थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव में इस बात की चर्चा है कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी महेंद्र पांडे जिसकी उम्र 40 वर्ष है और शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं.  उसकी पत्नी का कहना है कि पसंद से शादी किए हैं.  महेंद्र में एक लड़की की मां को 2 लाख रुपये का कर्ज दिया था. महेंद्र लड़की की मां से रुपये वापस मांग रहा था.  लड़की के माता- गरीब हैं और इस वजह से वो समय पर पैसा नहीं दे पा रहे था.  वहीं कर्ज नहीं देने पर महेंद्र पांडे ने इस 11 वर्षीय बेटी से शादी कर ली और अब लड़की को अपने पास रखा है.

झूठा वादा कर लड़की को रखा अपने पास 

वहीं पीड़ित लड़की की मां ने इस मामले को लेकर कहा है कि कि मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रिश्तेदारी है, जहां बेटी हमेशा आती जाती थी. उसी गांव के महेंद्र पांडे ने मुझसे कहा कि मैं आपकी बेटी को अपने यहां रखकर उसकी पढ़ाई लिखाई कराऊंगा. इसके बाद महेंद्र ने उससे शादी करके उसे रख लिया है.  मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी मेरे पास वापस आ जाए.

पढ़ाने के लिए लाया था कर ली शादी 

इस मामले में नाबालिग लड़की का कहना है कि मम्मी को महेंद्र पांडे ने कर्ज दिया था, कितना कर्ज दिया था, ये मुझे नहीं मालूम.  मम्मी मुझे लेकर यहां आईं और पांडे जी के पास छोड़कर चली गई.  वहीं लड़की की मां का कहना है कि वह पढ़ाने के लिए ले गए थे और शादी कर लिए हैं.

लड़की माँ को मिली धमकी 

वहीं इस कर्ज नहीं लौटाने के बाद 11 साल की लड़की से 40 साल के व्यक्ति के द्वारा शादी करने की खबर को लेकर मैरवा थाने से संपर्क किया गया, इस पर सरकारी नंबर बंद मिला. सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.  इसी के साथ इस मामले पर 40 वर्षीय महेंद्र पांडे ने इस मामले पर कभी सजा भुगतने कभी करवाई करने और साथ ही  कभी लड़की से फोन करवाकर उसकी मां को धमकी दे रहा है कि अगर ये खबर फैलाई तो हम तुम्हें फंसा देंगे.जिसके बाद से ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read- बागेश्वर धाम वाले बाबा पर क्यों भड़क गए लालू के लाल…. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds