नोएडा की सड़कों पर रात 12 बजे दौड़ लगाते हुए इस युवक की कहानी सोशल मीडिया पर छाई, लोगों का दिल छू रही ये स्टोरी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 21 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Mar 2022, 12:00 AM

बीते दिन रविवार से एक 19 साल का लड़का जिसका नाम प्रदीप मेहरा है, वो और उसकी कहानी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आम लोगों से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज तक हर कोई प्रदीप मेहरा की कहानी को सुनने के बाद उसके जज्बे को सलाम करता नजर आ रहा है। 

वीडियो में युवक बैग कंधे पर टांगकर नोएडा की सड़कों पर आधी रात को दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उसे लिफ्ट ऑफर की जाती है, लेकिन वो लिफ्ट लेने से इनकार कर देता है। इसके पीछे वो वजह बताते हुए अपनी जो स्टोरी सुनाता है, वो हर किसी के दिल को छू रही है। 

प्रदीप मेहरा की इस इंस्पिरेशनल स्टोरी को फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने शेयर किया है। दरअसल, विनोद कापड़ी 19 मार्च की रात 12 नोएडा के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें ये युवक पीठ पर बैग टांगे सड़क पर दौड़ता हुआ दिखा। उन्होंने अपनी गाड़ी को थोड़ा स्लो करते हुए उसे लिफ्ट देने का ऑफर किया, लेकिन प्रदीप ने इनकार कर दिया। 

लिफ्ट लेने से इसलिए किया मना

प्रदीप मेहरा ने लिफ्ट लेने से मना करने की वजह बताते हुए अपनी स्टोरी उन्हें बताई। प्रदीप नोएडा के सेक्टर 16 में McDonalds  में काम करता है। रात 11 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होती है और फिर वो यूं ही रोजाना 10 किलोमीटर तक दौड़ते हुए बरौला तक जाता है। 

प्रदीप का सपना इंडियन आर्मी में भर्ती होने का है। लेकिन अपने काम के चलते उसे तैयारी करने का मौका नहीं मिलता। इसलिए ही वो रात में इस तरह से दौड़ते हुए अपनी प्रैक्टिस करता है। प्रदीप मूल रूप उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। प्रदीप यहां अपने बड़े भाई के साथ रहता है। वो बताता है कि उसकी मां बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। वो अस्पताल में भर्ती में हैं।

 

‘…तो भाई रह जाएगा भूखा’

इसके बाद विनोद कापड़ी, प्रदीप को आगे डिनर का भी ऑफर करते हैं। लेकिन वो ये कहते हुए इसे ठुकरा देता है कि उसका भाई भूखा रह जाएगा। प्रदीप बताता है कि उसका भाई एक प्राइवेट जॉब करता है। उनकी नाइट ड्यूटी है। वो यहां से दौड़कर घर पहुंचने के बाद दोनों के लिए खाना बनाएगा। 

फिल्ममेकर विनोद कापड़ी, प्रदीप ये भी कहते हैं कि वो वायरल हो जाएगा। तो इस पर प्रदीप मुस्कुराते हुए कह देता है कि दौड़ लगा रहा हूं कोई गलत काम थोड़े न कर रहा। प्रदीप की ये कहानी सोशल मीडिया पर हर तरफ छा गई है और हर कोई प्रदीप के हौसले की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। प्रदीप की ये कहानी कई लोगों के लिए सीख है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds