Trending

Aligarh Crime News : अलीगढ़ में एक युवक के साथ हुआ ऐसा हश्र , सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 28 Jul 2022, 12:00 AM

उत्तरप्रदेश के अलिगढ़ (Aligarh) के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव फोजुआका में मंगलवार को पुरानी रंजिश के कारण एक परिवार के लोगों को एक सोनू नामक युवक को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों और सरिये से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य की तलाश जारी है। 

क्या है पूरा मामला 

पीड़ित युवक सोनू के पिता दीपचंद ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व एक कार्यक्रम में नाचने को लेकर उनके पुत्र सोनू का दिनेश पुत्र जयशंकर के बीच हो गया था। उस समय गांव के लोगों ने बीच में पड़ कर दोनों के बीच समझौता करा दिया था। तभी से दिनेश और उसके परिजन सोनू को दुश्मन मानते थे। मंगलवार की दोपहर सोनू किराने की दुकान से सामान लेकर घर वापस आ रहा था। उसी समय दिनेश, ब्रजमोहन, भीमसेन, कपिल, संजय, विपिन ने उसको पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसपर लाठी-डंडों से वार करना शुरू कर दिया, जिससे सोनू बुरी तरीके से घायल हो गया। दिनेश और भीमसेन ने जान से मारने के इरादे से सोनू पर सरिया और ईंटों से भी प्रहार किया। आसपास को लोगों ने सोनू को बचाया। पिटाई के बाद सोनू बेहोश हो गया।  पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

SP का बयान 

SP देहात पलाश बंसल ने अलीगढ़ (Aligarh) की इस घटना पर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सोनू नामक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हमने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी परमिंदर ने बताया कि पीड़ित सोनू की भाभी प्रीति देवी ने पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में एक आरोपी दिनेश पुत्र जयशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds