Trending

स्नेक आइलैंड: दुनिया का सबसे खतरनाक द्वीप जहां इंसानों का जाना है वर्जित, यहां रहती है साँपों की सबसे ज़हरीली प्रजाति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 06 Nov 2024, 12:00 AM

Snake Island Mystery: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने रहस्य और खतरनाक खूबियों के लिए मशहूर हैं। इन्हीं में से एक है स्नेक आइलैंड, जो ब्राजील के तट के पास स्थित है और इसे धरती का सबसे खतरनाक आइलैंड माना जाता है। इसका असली नाम ‘इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे’ (Ilha da Queimada Grande) है, लेकिन सांपों की अत्यधिक संख्या के कारण इसे ‘स्नेक आइलैंड’ के नाम से जाना जाता है। यहां इतने जहरीले सांप हैं कि ब्राजील सरकार ने इस आइलैंड पर आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है।

और पढ़ें: टाइल्स खरीदते समय इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा भारी नुकसान, जानें Ceramic और Vitrified में से आपके लिए कौन सी टाइल्स है बेहतर

क्या है स्नेक आइलैंड की खासियत? (Snake Island Mystery)

स्नेक आइलैंड (Snake Island) की सबसे खास बात ये है कि यहां के हर 1 वर्ग मीटर क्षेत्र में 1 से 5 गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप पाए जाते हैं। यह द्वीप 2,000 से 4,000 गोल्डन लांसहेड वाइपर का घर है। सांपों की यह प्रजाति दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक है। डेढ़ फीट तक लंबे ये जीव इस द्वीप के अलावा दुनिया में और कहीं नहीं पाए जाते। यह सांप अपने बेहद जहरीले जहर के लिए जाना जाता है। गोल्डन लांसहेड वाइपर का जहर इतना खतरनाक होता है कि यह मिनटों में इंसान की जान ले सकता है। सांपों की इस प्रजाति को लंबे समय तक यहां के वातावरण में विकसित होने का मौका मिला है और इसके अलावा इस द्वीप का ब्राजील की मुख्य भूमि से क्षरण हुआ है, जिसके कारण यहां के जीवों ने अपना एक अलग पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर लिया है।

स्नेक आइलैंड पर मानव का प्रवेश क्यों वर्जित है?

स्नेक आइलैंड (Brazil Snake Island) पर अत्यधिक विषैले सांपों के कारण यहाँ पर किसी भी इंसान का जाना बेहद खतरनाक है। आपको बता दें कि यह द्वीप अत्यंत जहरीले सांपों की लगभग 4000 प्रजातियों का घर है। इसके अलावा यहाँ पर प्राकृतिक रूप से सुरक्षा के कोई साधन नहीं हैं, और सांपों की संख्या इतनी अधिक है कि उनके संपर्क में आना निश्चित है। ब्राजील की सरकार ने इस द्वीप पर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है, और केवल कुछ विशेष शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को यहाँ पर जाने की अनुमति दी जाती है, जो यहाँ की जैव विविधता पर अध्ययन करते हैं। इसके अलावा, यहाँ नेवी गार्ड्स की टीम समय-समय पर गश्त भी करती है ताकि किसी अज्ञात व्यक्ति या पर्यटक को इस द्वीप पर पहुँचने से रोका जा सके।

11000 साल पहले ही हो गई थी शुरुआत

यह द्वीप 106 एकड़ में फैला है और साओ पाउलो के तट से लगभग 90 मील की दूरी पर स्थित है। इल्हा डि क्वेमाडा ग्रांडे नाम से मशहूर इस द्वीप पर इंसानी आबादी कभी नहीं थी। खबरों की मानें तो, लोग यहां 1909 और 1920 के बीच बनाए गए लाइटहाउस को चलाने के लिए रहते थे। हालांकि, माना जाता है कि एक बार खिड़की के ज़रिए बहुत सारे सांप उनके घर में घुस आए थे। इस सांप के हमले में लाइटहाउस कीपर और उसके पूरे परिवार की जान चली गई थी। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि लगभग 11,000 साल पहले इस इलाके में सांपों की संख्या बढ़ने लगी थी। आजकल, यहां इतने सारे सांप हैं कि आम आदमी यहां आने के बारे में कभी नहीं सोचेगा।

और पढ़ें: सोने में जंग क्यों नहीं लगती? कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds