Prepaid रिचार्ज में क्यों 30 दिन की जगह 28 दिन होती है वेलिडिटी? ऐसा कर कंपनी कमाती हैं करोड़ों रुपये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 09 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

प्रीपेड रिचार्ज कराना महंगा हो गया है। कुछ दिनों पहले ही Jio से लेकर Airtel, Vodafone तक तमाम कंपनियों ने अपने रिचार्ज के दाम बढ़ा दिए, जिसके बाद आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया। 

वैसे रिचार्ज कराते वक्त एक ध्यान देने वाली बात ये भी होती है कि इन कंपनियों के महीनेभर वाले प्रीपेड प्लान की वेलिडिटी 30 दिन की जगह 28 दिन की होती है। ऐसा क्यों? क्या आपने कभी ये सोचा है? 

अगर आपने कभी कैलकुलेशन किया होगा तो  देखा होगा की साल में आपको 12 महीने की जगह 13 महीने का मंथली रिचार्ज करना होता है। इसके पीछे का कैलकुलेशन काफी लंबा है, जिससे की टेलिकॉम कंपनियां भी काफी पैसे कमाती है।

अगर आप 12 महीने को 28दिन से जोड़ेंगे तो आप पाएंगे कि ये 336 दिन होते है। इसका सीधा मतलब ये है कि अगर आप मंथली रिचार्ज करते है तो आपको सालभर में 13 महीने का रिचार्ज करना होता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की इस 13वें रिचार्ज से टेलीकॉम कंपनियां करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। 

इस 13वें रिचार्ज से AIRTEL लगभग 5415 करोड़ रुपये कमा रहा है। इसी तरह अगर आप JIO का कैलकुलेशन किया जाए तो 13वें रिचार्ज में इसकी भी करोड़ों की कमाई निकलकर आती है। Jio इससे 6168 करोड़ की कमाई करता है। वहीं Vodafone-idea की कमाई एक्स्ट्रा रिचार्ज से 2934 करोड़ पाई गई। यही वजह है कि टेलीकॉम कंपनियां मंथली रिचार्ज में दो दिन कम कर देती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds