यूं तो देश का सबसे सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हमेशा अपनी बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी बातों के लिए सुर्ख़िया में बना रहता है। अंबानी परिवार में एक बार फिर बहुत जल्द शहनाई गूंजने वाली है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant )से होने जा रही है, जो एक क्लासिकल भरतनाट्यम डांसर हैं। कहा तो ये भी जा रहा हैं कि ‘अनंत और राधिका की सगाई भी हो चुकी हैं’।
Radhika Merchant अपनी ‘अरंगेत्रम’ सेरेमनी (Arangetram’ ceremony) के परफॉरमेंस के कारण बहुत चर्चा में हैं। इनके भरतनाट्यम नृत्य का कायल पूरा भारत हो गया है। यहां तक कि राधिका मर्चेंट की ‘अरंगेत्रम सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे शामिल हुए थे। आइए जानते हैं, मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के बारे में सब कुछ।
कौन है राधिका मर्चेंट
अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहु का पूरा नाम राधिका वीरेन मबैट है। राधिका की उम्र 24 साल हैं। इनके पिता का नाम विरेन मर्चट है, जो] एकर हेल्थकेयर के सीईओ और वाईस चेयरमैन हैं। राधिका की मां शैला भी एक बिजनेसवुमन है। राधिका दो बहनें हैं। इनका परिवार कन्डिया भाटिया परिवार कहताला हैं। ये मूलतः कच्छ के रहने वाले हैं। राधिका ने अपनी स्कूलिंग ‘बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल’ से की है। इसके अलावा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की पढ़ी हुई हैं।
न्यूयॉर्क से पॉलिटिक्स और इकनॉमिक्स में डिग्री लेने के बाद उन्होंने इस्प्रावा टीम नें एक्जिक्यूटिव के तौर पर जॉइन किया। यह एक रियल एस्टेट फर्म है, जो फाइन टेस्ट वाले लोगों के लिए हॉलीडे होम बनाती है। राधिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मैं चाहती थी कि मैं ऐसी कंपनी जॉइन करू जिसमें रियल में कंट्रीब्यूशन कर सकूं।’ जैसा कि आपको पता हैं कि राधिका एक क्लासिकल भरतनाट्यम डांसर हैं। इन्होनें क्लासिकल डांस भरतनाट्यम की ट्रेनिंग मुंबई की जानी-मानी डांस एकेडमी श्री निभाआर्ट से ली है। राधिका श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठक्कर की शिष्या हैं।
‘अरंगेत्रम’ सेरेमनी से चर्चा में राधिका
अंबानी परिवार ने 5 जून को जियो वर्ल्ड सेंटर में (Arangetram’ ceremony) का आयोजन किया। जिसमें कई बड़े बिजनेसमैन के परिवार और बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इसमें सलमान खान, रणवीर सिंह, आमिर खान आदि का नाम शामिल है। राधिका ने अपनी पहली परफॉर्मेंस में पुष्पांजलि के बाद गणेश वंदना शुरू की और लोकप्रिय भजन ‘अच्युतम केशवम की प्रस्तुति दी। इसके अलावा काफी जटिल माना जाने वाला अष्टरस पेश किया। इसमें श्रृंगार, हास्य, करुणा, भय, वीर, रौद्र, वीभत्स रस पेश करके अपनी मुद्राओं से भी सभी का मन मोह लिया। अरंगेत्रम सेरेमनी के राधिका के लुक्स और उनके डांस की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। साथ ही उसके वीडियो भी वायरल हो रहे। राधिका ने अपनी बेहतरीन डांस परफॉमेन्स से सभी का दिल जीत लिया हैं।
स्विमिंग और ट्रैकिंग बेहद पसंद
राधिका को घूमने का बेहद शौक है। वह अक्सर अनंत अबानी के साथ स्पॉट की जाती हैं। राधिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें स्विमिंग करना और ट्रैकिंग करना बेहद पसंद है। इसी के साथ वह कॉफी पीने का भी शौक रखती हैं। वह अपनी लाइफ फुली एंजॉय करने में यकीन रखती हैं। उन्हें किताबें पढ़ने का भी शौक हैं।
बचपन के दोस्त हैं, अनंत
अंबानी और मर्चेंट परिवार एक-दूसरे के साथ एक खास रिश्ता साझा करते हैं। इसी वजह से राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं। राधिका और अनंत का रिश्ता तब उजागर हुआ था जब साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों मैचिंग ग्रीन कलर के कपड़ों में लवी-डवी पोज देते दिखाई दिए थे। वैसे साल 2017 में 2017 में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंगेजमेंट पार्टी में भी सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अनंत को राधिका के नाम पर कई बार टीज किया था। यही नहीं शाहरुख ने अनंत से राधिका के परफॉर्मेंस के बारे में भी पूछ डाला कि वो उन्हें कितनी रेटिंग देंगे। जिस पर अनंत ने कहा, ‘अनगिनत’।



























