बुरे वक्त Kapil Sharma के लिए मसीहा बना था ये सुपरस्टार, डिप्रेशन से निकाला था बाहर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 01 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अमृतसर से निकले कपिल शर्मा मुंबई सिंगर बनने का सपना लेकर आए थे, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें दूसरी तरफ ले गई और वो बन बैठे कॉमेडी के बादशाह। आज के समय में कपिल शर्मा को हर घर में पहचाने जाते हैं। अपने शानदार कॉमिक टाइमिंग और हटके अंदाज से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली। वैसे तो कपिल कई सालों से अपनी दमदार कॉमेडी को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। लेकिन अपने करियर के दौरान कपिल शर्मा ने कई उतार चढ़ाव का सामना भी किया। 

जब शाहरुख ने की थी कपिल की मदद

कुछ वक्त पहले कपिल की जिंदगी में बुरा वक्त आया था, जिसमें वो बुरी तरह फंस गए थे। तब हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें सुसाइड तक के ख्याल आने लगे थे। बुरी आदतों की वजह ने अपनी लाइफ में कई समस्याओं का सामना किया। उस दौरान बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने उन्हें इस सबसे निकलने में मदद की थीं और ये सुपरस्टार कोई और नहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख थे। जब कपिल अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब शाहरुख उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। इस सबके बारे में कपिल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। 

इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कपिल ने बताया था कि एक समय ऐसा था जब उन्होंने शराब का सेवन शुरू कर दिया और इस दौरान वो अपने करियर में लगातार नीचे जा रहे थे। तब शाहरुख की मदद से उनकी जिंदगी ट्रैक पर लौटी और वो मुश्किल समय से बाहर निकाले। 

‘फिरंगी’ फिल्म के दौरान कपिल शर्मा ने बताया था कि उस मुश्किल फेज में शाहरुख ने उनको शारीरिक और मानसिक तौर पर गाइड किया। उन्होंने उनको शराब के सेवन और घबराहट से बाहर निकाला था। 

‘समुंद्र में कूदने का कर रहा था मन’

कपिल ने बताया था कि उनकी लाइफ का एक वक्त ऐसा था जब वो काफी डिप्रेशन में चले गए थे। उनको स्टेड पर परफॉर्म करने से भी डर लगता था। तब वो अपने डॉगी के साथ ऑफिस में बंद रहा करते थे। उस दौरान लोगों ने उनके शो में आना बंद कर दिया था। तब एक दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि वो कुछ दिन सी फेज वाले अपार्टमेंट में रहें, जिससे उनका थोड़ा मूड बदले। जब कपिल वहां पहुंचे तो सामने बड़ा गहरा समुद्र देखकर उनको इसमें कूदने का मन करने लगा। 

नेगेटिव पब्लिसिटी थी डिप्रेशन की वजह

कपिल ने आगे बताया कि तब उनको ऐसा लग रहा कि मानो पूरी दुनिया उन पर गोलियां चला रही हैं। कॉमेडी किंग के अनुसार उनके इस डिप्रेशन की वजह थी नेगिटिव पब्लिसिटी। उन्होंने कहा कि मैं तब अपनी मूवी के लिए लगातार ट्रैवल कर रहा था। तब मीडिया में मेरे को लेकर काफी गलत बातें लिखीं जा रही थीं। जैसे मैं शराबी हूं और तब मेरे पास कोई नहीं था, जो मेरी नेगिटिव छवि को लेकर कुछ भी बोल सके। फिर ट्वीट का मामला आया और मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई। कपिल शर्मा ने आगे कहा कि मैं थोड़ा इम्पल्सिव हूं। इसे बदल नहीं सकता, लेकिन ये भी सही है कि मैं सच्चे दिल का आदमी हूं। 

बता दें कि कुछ समय पहले कपिल का उनके शो में काम करने वाले सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच हुई इस लड़ाई ने काफी सुर्खियां में रही थीं। उस दौरान कपिल को लेकर कई तरह की बातें मीडिया में छापी गई थी, जिससे उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि वो कपिल शर्मा की लाइफ का एक बुरा फेज था, जो गुजर रहा। इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की और आज वो फिर से अपने शो से हर किसी को हंसाते हुए नजर आते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds