देश के नाम से इंडिया हटा तो क्या क्या बदल जाएगा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Sep 2023, 12:00 AM | Updated: 06 Sep 2023, 12:00 AM

भारत में जी20 समिट का आयोजन हो रहा है इस आयोजन के बीच एक चीज चर्चा में बनी हुई है वो है इंडिया को भारत लिखना. दरअसल, इंडिया में हो रहे  जी20 समिट के रात्रिभोज को लेकर राष्ट्रपति भवन से मेहमानों को निमंत्रण दिया लेकिन इस निमंत्रण इसमें ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया है और इस दौरान अब अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि इंडिया नाम हटकर भारत नाम हो जायेगा. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं की इंडिया नाम की जगह भारत लिखा जाता है तो क्या क्या बदल जायेगा.

Also Read- जनिए कैसे सीबीआई के शिकंजे में फंसे ईडी केअसिस्टेंट डायरेक्टर. 

2020 में हुई थी इंडिया शब्‍द को हटाने की मांग 

जानकारी के अनुसार, ‘इंडिया’ और ‘भारत’ नाम का मुद्दा 2020 से ही चर्चा में में है. इस समय सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें संविधान से इंडिया शब्‍द को हटाने की मांग की गई थी। तब कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। उसने कहा था कि संविधान में भारत ही शब्‍द है। वहीं इसके बाद अब हाल ही में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में उन्हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ से संबोधित किया गया है। जिसके बाद ये भारत नाम चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर नामों को लेकर चर्चा होने लगी.

 इन चीजों से जुड़ा हैं इंडिया का नाम 

‘इंडिया’ नाम देश के कई चीजों से जुड़ा और अगर इंडिया नाम की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल होता है तो इसरो, आईआईटी, आईआईएम, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, स्किल इंडिया जैसे नामों का बदलना पड़ सकता है. आईएएस और आईपीएस जैसी सर्विसेज के साथ भी ‘इंडिया’ जुड़ा है और अब इंडिया की जगह भारत का नाम लागु हुआ तो इन सभी चीजों का नाम बदल भारत करना पड़ सकता है. इसी के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) को भी अपनी पार्टी का नाम बदलना पड़ सकता है.

इसी के साथ भारत के बैंकों के नाम, इंडिया नाम के पेट्रोल पंप, इंडिया गेट, गेटवे ऑफ़ इंडिया, नोट पर लिखा हुआ इंडिया समेत कई चीजें हैं जो बदलनी पड़ सकती है .

नाम बदलने से गानों का अस्तिव्त भी हो जायेगा खत्म 

वहीं इंडिया नाम हटने के बाद चिंता अलीशा चिनॉय के गाने मेड इन इंडिया आई लव माई इंडिया जैसे गानों से इंडिया नाम का अस्तिव्त खत्म हो जायेगा.  इसी के साथ कई फिल्म है जिनका नाम में इंडिया शब्द शामिल है उनका अस्तिव्त भी खतरे में आ सकता है.

Also Read- चांद पर लैंडिग साइट का नाम शिवशक्ति रखने पर मचे बवाल के बीच ISRO चीफ का धांसू जवाब. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds