ट्रेन में तबीयत खराब होने पर इलाज पाने का तरीका क्या है?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 11 Apr 2023, 12:00 AM

कई बार ऐसा होता है जब यात्रा के दौरान तबियत खराब हो जाती है. जहाँ बस, कार से यात्रा के दौरान तबियत खराब होने पर आपको रास्ते में हॉस्पिटल या डॉक्टर की सुविधा मिल जाती है तो वहीं कई लोगों को लगता है कि ट्रेन के सफर के दौरान ये सुविधा तभी मिलेगी जब अगला स्टेशन आएगा. वहीं ऐसे बहुत से मामले सामने आये हैं जब ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की तबियत खराब हो जाती और सही समय पर इलाज मिलने की वजह से उसकी मौत हो जाती है लेकिन ट्रेन में भी डॉक्टर की फैसिलिटी मिलती है पर इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा कैसे मिले इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read- इन चार्टर्ड कंपनियां से आप किराए पर हवाई जहाज लेकर कर सकते है दुनिया की सैर

ऐसे मिलेगी ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा

ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा पाने के लिए आपको ट्रेन में मौजूद डॉक्टर से कनेक्ट होना पड़ेगा और इसके बाद ही आपको ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा मिल जाएगी. ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा पाने के लिए सबसे पहले आपको रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 138 पर कॉल करना होगा और इसी के साथ कंडक्टर या TTE को भी इस मामले की सूचना दें सकते हैं. वहीं कंडक्टर या TTE भी 138 पर कॉल करके डॉक्टर को बुला सकते हैं. वहीं, आप ट्वीटर पर IRCTC को टैग करते हुए अपना PNR और बाकि डिटेल्स बताते हुए भी रेलवे को अपनी तबियत की जानकारी दे सकते हैं.

TTE को दी जाती है डॉक्टर की ट्रेनिंग

इसी के साथ अगर 138 पर कॉल नहीं लगता है तो आप 9794834924 इस नंबर पर कॉल करें. वैसे तो TTE को डॉक्टर और इमरजेंसी की सभी ट्रेनिंग दी जाती है. वहीं, अब नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक डब्बा अलग से डॉक्टर का होगा जिससे इमरजेंसी में डॉक्टर आप तक पहुंच सके.

ट्रेन में होते हैं मेडिकल बॉक्स

वहीं यात्रियों की सहायता के लिए 162 ट्रेनों में नए वाले मेडिकल बॉक्स भी लगे हैं. इसमें 58 तरह की दवाईयां, फर्स्ट एड से जुड़ी हर जरूरी चीज पैसेंजर के लिए मुहैया कराई गई है. इसी के साथ अगले स्टेशन पर भी डॉक्टर की सुविधा आपको अपनी आपकी सीट पर मिल सकती है. लेकिन इसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

Also Read- चंडीगढ़ की वो जगहें जो जीत लेंगी आपका दिल, घूमने जाने से पहले जाने ये खास…

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds