Vivek Sinha on Hindu community: 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 रिलीज हो रही है, ट्रेलर पहले ही लॉंच हो चुका है, और धुरंधर 1 के रीलिज होने के बाद से ही इस फिल्म का भौकाल मचा हुआ है, ऐसे में धुरंधर 2 के ट्रेलर ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रखी है। लोग हजारों रूपय देकर इसकी एडवांस बुकिंग करा रहे है..तो वहीं इस फिल्म पर हिंदू वादी एजेंडा को बढ़ावा देने का भी आरोप लग रहा है, लेकिम इसी बीच फिल्म से जुड़े एक एक्टर काफी ट्रोल भी रहे है।
क्योंकि उन्होंने हिंदू कौम को डरपोक कहा था…बस फिर क्या था एक हिंदू ठाकुर होते हुए भी दर्शकों ने उन्हें कर दिया है बुरी तरह से ट्रोल, जिसके बाद खुद इस एक्टर ने अपना दर्द बयां किया है…. अपने इस लेख में जानेंगे कि कौन है वो एक्टर जिन्होंने हिंदूओं को डरपोक कहा और आखिर क्यों?
विवेक सिन्हा का विवादित बयान
धुरंधर 2 का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को रिलिज किया गया था, जिसने फैंस की दिल की केवल धड़कनें भी नहीं बढ़ाई थी, बल्कि अर्जुन रामपाल और आर माधवन के किरदारों को अलग अलग रूप में भी देखने के लिए उनकी इच्छाएं बढ़ा दी.. 3 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक डायलॉग काफी फेमस हुआ..हिंदू कौम डरपोक कौम है.. और इस डायलॉग को बोलने वाले है फिल्म में जहूर मिस्त्री का रोल प्ले करने वाले विवेक सिन्हा ने…भले ही ये डॉयलोग फिल्म में उनके किरदार ने कहा हो, लेकिन इस लाइन ने हिंदूस्तान के हिंदुओं का खून खौला दिया।
विवेक सोशल मीडिया पर लोगो के निशाने पर आ गए… खुद विवेक ने इस लाइन पर उन्हें मिले रिएक्शन को लेकर खुलासा किया है.. विवेक ने कहा कि उन्हें करीब 1700 से ज्यादा डीएम आये है, जिसमें कुछ तो उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दे रहे है। उन्हें सच में ये उम्मीद नहीं थी कि लोग इस तरह का रिएक्शन देंगे।
और पढ़े: NCERT new syllabus: सिलेबस में बड़ा बदलाव, जानें किस कक्षा में कब से शुरू होगी नई किताबें और पढ़ाई?
प्लेन हाइजेकर आतंकी का रोल
विवेक ने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा बने थे तब उन्हें ये नहीं पता था कि उन्हें केवल उनके एक डायलॉग के काऱण इतना पहचाना जायेगा। उन्हें लगा कि वो तो ट्रेलर में कुछ सेकेंड की जगह चाहते थे लेकिन यहां तो शुरूआत ही उन्ही से हुई… जिसने उन्हें सबकी नजरो में ला दिया। फिल्म में वो एक प्लेन हाइजेकर आतंकी का रोल प्ले कर रहे है..जो आर माधवन को चिढ़ाते नजर आते है।
उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर इस तरह की प्रतिक्रिया काफी सुकुन देने वाली है लेकिन मैं कहना चाहता हूं मैं कोई पाकिस्तानी नहीं हूं, मैं भी हिंदूस्तानी ही हूं.. मैं बिजनौर का रहना वाला हूं, और धामपुर मेरा होम टाउन है..विवेक ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका नाम विवेक सिन्हा है और वो आतंकवादी नहीं है। रही बात हिंदू कौम के डरपोक होने की..तो एसा बिल्कुल भी नहीं है।
विवेक ने कहा कि वो शुक्रगुजार है फिल्म के डायेरेक्टर आदित्य धर की.. जिन्होंने उन्हें स्क्रिन में स्पेश दिया है.. साथ ही लोगो का रिएक्शन देखकर उन्हें अहसास हुआ कि लोग वाकई में अपने देश से कितना प्यार करते है। बता दें कि धुरंधर ने पहले ही 1200 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं अब दूसरा पार्ट भी रिलिज हो रहा है, ऐसे में देखना ये होगा कि फिल्म की ऑपनिंग कितना जबरदस्त होने वाली है।
