रातोंरात हुए कंगाल, मां ने बनाए दूसरों के टिफिन, कपूर खानदान का ये ‘पड़ोसी’ अब करता है छप्परफाड़ कमाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 14 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Who Is This Actor: बॉलीवुड में आज कई ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की है. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताते हैं जिनके पास कभी खाना तो छोड़ों सोने के लिए भी सिर के ऊपर छत नहीं थी. लेकिन आज ये एक्टर करोड़पति बनकर राज कर रहा है. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि विक्रांत मैसी है. विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म के प्रमोशन इन दोनों एक्टर जमकर कर रहे हैं. इसी दौरान इन्होंने कई राज खोले. तो चलिए आपको इस लेख में उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्सों के बारें में बताते हैं.

कौन है ये एक्टर?

विक्रांत मैसी एक भारतीय फिल्म एक्टर हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल “बालिका वधू” से की थी, जिसमें उन्होंने महत्वपूरण भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ में अभिनय किया, जिनमें “कुंडली भाग्य” और “साथ निभाना साथिया” जैसे शो शामिल हैं. लेकिन आज के समय में वो फ़िल्मी जगत में छाए हुए हैं. विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में है. ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हो रही है जो गोधरा कांड पर बेस्ड है. इस फिल्म के प्रमोशन इन दोनों एक्टर जमकर कर रहे हैं. इसी दौरान इन्होंने कई राज खोले.

दरअसल हाल ही विक्रांत मैसी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता. उनके परिवार को तो ऐसा दिन भी देखा पड़ा कि जब उनको गोडाउन में सोना पड़ा. हालांकि पहले उनका परिवार कपूर खानदान का पड़ोसी था. लेकिन परिवार में आपसी कलह की वजह से उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था. वो लोग सड़क पर आ गए थे और फिर उन्हें भंडारघर में सोना पड़ा था. उस वक्त उनका भाई काफी ज्यादा छोटा था.

आगे पढ़े : ‘जो बिल जमा न करे उसके घर में आग लगा दो’, विवादित बयान देने पर बिजली विभाग के इंजीनियर निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला .

टिफिन बनाने का काम करती थी मां

आगे बात करते हुए विक्रांत मैसी ने बताया कि उस वक्त घर की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि मां को घर का खर्चा पानी चलाने के लिए टिफिन का काम करना पड़ा. वो ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए टिफ़िन बनती थी. विक्रांत ने बताया उनकी मां सुबह 3 बजे चली जाती थीं और रात में करीबन 12-1 बजे आती थीं. मेरे पिता ने वक्त से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया था और मैंने और मेरे भाई ने काफी जल्दी काम करना शुरू कर दिया था. विक्रांत का परिवार में आपको हर धर्म के लोग मिल जाएंगे. वो ऐसे कि उनके पिता ईसाई हैं और मां सिख है. जबकि भाई ने मुस्लिम धर्म अपना लिया और उनकी वाइफ हिंदू हैं.

आगे पढ़े : Hashimoto’s Disease: इस बीमारी से जूझ रहे एक्टर अर्जुन कपूर.

वर्कफ्रंट पर विक्रांत मैसी

अगर विक्रांत मैसी के करियर की बात करें तो वो आखिरी बार ये फिल्म ‘सेक्टर 36’ में नजर आए थे. वह जल्द ही फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आने वाले हैं. वहीं इनकी नेटवर्थ करीबन 20 से 26 करोड़ है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds